युवाओं को दीवाना बनाने आ रही है नई Royal Enfield Scrambler 650, सामने आयें फीचर्स, यहाँ जानें डिटेल्स

युवाओं को दीवाना बनाने आ रही है नई Royal Enfield Scrambler 650, सामने आयें फीचर्स, यहाँ जानें डिटेल्स

Automobile News: रॉयल एनफील्ड अपने 650सीसी पोर्टफोलियो के विस्तार करने जा रही है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में इसका कारोबार बेहद मजबूत है। युवाओं के बीच ब्रांड का ज्यादा क्रेज देखा जाता है। इंटरसेप्टर 650, कॉन्टीनेंटल जीटी 650 और सुपर मिटीओर 650 के बाद कंपनी नई Royal Enfield Scrambler 650 लाने जा ही है। हाल ही में इसके टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसका यह मतलब है की बहुत जल्द यह बाइक मार्केट में नजर आ सकती है। फिलहाल, बाइक का प्रोडक्शन फेज चल रहा है।

सोशल मीडिया पर नए आरई स्क्रैमबलर की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही है। साथ ही इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। मोटरसाइकिल में ग्रिल से कवर्ड हेडलाइट्स देखा गया है, जो इसे रेट्रो लुक देता है। साथ में एलईडी हेडलैम्पस और फ्लाइस्क्रीन के साथ इसमें लेटेस्ट सहायक लाइट दी गई है। साथ में इस बाइक में 17 इंच का वायर स्पोक व्हील्स दी गई है। USD फोर्क्स भी देखा गया है। एलिवेटेड हैंडलबार और बीच में दिया गया फुट पेग्स बेहतरीन और आरामदायक रिडिङ पोजीशन दे सकता है।

रॉयल एनफील्ड ही यह नई बाइक 648सीसी पैरेलेल ट्विन इंजन जोड़ा गया है, जो मैक्सीमम 47bhp पॉवर और 52Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। इसके साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह टू-व्हीलर 650सीसी के अन्य सेगमेंट के मुकाबले ज्यादा स्पीड देगी। इसका 2-इन-1 एग्जोस्ट डिजाइन टॉर्क में बढ़ोत्तरी करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो नई स्क्रैमबलर सिंगल पीस रिब्ड सीट, गोल रियर-व्यू मिरर और ट्रीपर नेविगेशन मिल सकता है। वहीं इसकी कीमत 3 लाख रुपये से अधिक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews