आ रही है नई Royal Enfield Guerrilla 450, कंपनी ने कराया ट्रेडमार्क, हिमालयन 450 के फीचर्स लीक, जानें डीटेल

आ रही है नई Royal Enfield Guerrilla 450, कंपनी ने कराया ट्रेडमार्क, हिमालयन 450 के फीचर्स लीक, जानें डीटेल

Automobile News: नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के लॉन्च में बस एक दिन ही बचा है। इसी बीच कंपनी के दो नई बाइक्स की जानकारी सामने आई है। Himalayan 450 की जानकारी लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है। वहीं Royal Enfield Guerrilla 450 नामक बाइक का ट्रेडमार्क हुआ है। आरई लवर्स के लिए यह बड़ी बात है।

गुरिल्ला 450 के बारे में

वर्तमान में कंपनी कई 450cc मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। इस लिस्ट में अब रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का नाम भी शामिल हो चुका है। यह मोटरसाइकिल रोडस्टर, स्क्रैम्बलर, कैफै रेसर के कैटेगरी में से एक हो सकता है। बाइक के स्पेसिफिकेशन के जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

हिमालयन 450 नवंबर में होगी लॉन्च

अब नए हिमालयन 450 की बात करें तो यह जल्द ही भारतीय और ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसकी पेशकश नवंबर 2023 में होने की संभावना है। मोटरसाइकिल की डिजाइन और फीचर्स लीक हो चुके हैं। इसका ऑल एलईडी हेडलैंप आपको Super Meteor 650 की याद दिला सकता है। इसमें बिल्कुल नया स्विचगियर देखा गया है। बाक्सी फ्यूल टैंक की जगह राउन्ड प्रोफाइल फ्यूल टैंक मिल सकता है। साथ में नया स्प्लीट सीट डिजाइन मिल सकता है बाइक को 450 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस किया गया है, जो 35-40bhp पावर जनरेट कर सकता है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews