नई Skoda Kodiaq एसयूवी का टीजर जारी, हट गया डिजाइन से पर्दा, जानें इसमें क्या होगा खास

नई Skoda Kodiaq एसयूवी का टीजर जारी, हट गया डिजाइन से पर्दा, जानें इसमें क्या होगा खास

Automobile News: स्कोडा ने अपनी नई कोडिएक (Skoda Kodiaq SUV) का टीज़र जारी किया है, जिसकी पेशकश अगले साल हो सकती है। टीज़र के जरिए एसयूवी के डिजाइन और कुछ फीचर्स से पर्दा हट चुका है। कोडिएक एसयूवी मॉडल कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक है। वर्ष 2017 के मॉडल की तुलना में इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं।

पावरट्रेन

रिपोर्ट के मुताबिक नई एसयूवी 1.5 लीटर टीएसआई पेट्रोल, एक 2.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल और एक 2.0 लीटर टीडीआई डीजल इंजन पर आधारित होगी। ट्रांसमिशन के लिए एक 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक यूनिट 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।

डिजाइन और फीचर्स

इसका बंपर पिछले मॉडल से अलग, इसे और भी बेहतर तरीके से तराशा गया है। हालांकि की कार में पहले की तरह Bohemian क्रिस्टल से प्रेरित डिजाइन मिलता है। साथ में वर्टिकली स्लेटेड शार्प फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके आउटलाइन एलीमेंट से हाईलाइट किया गया है। ग्रिल में भी शार्प हेडलैम्प एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में बड़े अलॉय व्हील्स नए डिजाइन के साथ मिलते हैं। अलग स्टाइलिंग एलीमेंट के साथ एलईडी टेललाइट्स भी आता है। अब इंटीरियर की बात करें तो नई Skoda Kodiaq SUV के कैबिन में 10.25 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक स्मार्ट डायल और 13 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews