आ रही है नई स्कोडा ऑक्टेविया फेसलिफ्ट, जारी हुआ टीजर, सामने आई झलक, ग्लोबल डेब्यू जल्द, जानें डीटेल

Skoda octavia facelift

New Skoda Octavia: नए साल की शुरुआत होते ही नई स्कोडा ऑक्टेविया की घोषणा भी ब्रांड ने कर दी है। इस साल कार से पर्दा हटने वाला है। वीडियो टीज़र ग्लोबल डेब्यू से पहले ही जारी हो चुका है। हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। भारत में Octavia Facelift के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। फरवरी 2024 में कार ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकती है। बता दें कि वर्तमान में ग्लोबल मार्केट में जनरेशन 4 ऑक्टेविया उपलब्ध है।

पावरट्रेन के बारे में

अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए ऑक्टेविया फेसलिफ्ट में पेट्रोल, डीजल और प्लग इन हाइड्रोजन पावरट्रेन मिल सकता है। कार 1.4 लीटर प्लग इन् हाइब्रिड पावरट्रेन। 1.0 लीटर और 1.5 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन और 2.0 लीटर डीजल इंजन से लैस हो सकती है।

फीचर्स और अपडेट्स

टीज़र में ऑक्टेविया के सिल्हॉट को देखा जा सकता है। इसमें शार्प लुक फ्रंट एंड मिलता है। एलईडी हेडलैंप को भी अपडेट किया गया है। ग्रिल को फिर से डिजाइन किया गया है। यह मौजूदा मॉडल से अधिक एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक के साथ आ सकता है। रियर में भी अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। कर में 10 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews