स्कोडा ऑक्टेविया फेसलिफ्ट से हट गया पर्दा, डिजाइन बना देगा दीवाना, कई शानदार फीचर्स से है लैस, जानें डिटेल

Skoda Octavia Facelift

Skoda Octavia Facelift: स्कोडा ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यु हो चुका है। अपडेटेड डिजाइन और कुछ नए फीचर्स के साथ नई सेडान जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आ आएगी। इसे फ्रंट, रियर, व्हील्स और इंटीरियर को अपडेट किया गया है। कार में नई ग्रिल और सेकंड-जेनरेशन एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट और टेललाइट मिलता है। इसके 4 ट्रिम्स उपलब्ध होंगे।

Skoda Octavia Facelift

डिजाइन और अपडेट्स

2025 ऑक्टेविया में नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं, जिसकी साइज 16 इंच से लेकर 19 इंच तक है। कैबिन डुएल टोन ब्राउन और ब्लैक थीम के साथ आता है। इंटीरियर आपको ब्रांड से Superb और Kodiaq की याद दिला सकता है। यह इस लाइनअप की पहली कर है जिसमें रिसाइकिल इए गए फैब्रिक से अपहोल्स्ट्री बनाई गई है।

Skoda Octavia Facelift

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई सेडान 10 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10 इंच का डिजिटल इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है 13 इंच इन्फोटेनमेंट यूनिट का विकल्प भी मिल सकता है। AI-बेस्ड चैट जीटीपी इंटीग्रेटेड चैट बॉक्स, इंटेलिजेंट पार्क एसिस्ट और रिमोट पार्क एसिस्ट दिया गया है जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Skoda Octavia Facelift

पावरट्रेन

ऑक्टेविया में कई इंजन ऑप्शंस मिलते हैं। जिसमें दो 1.5 टर्बो पेट्रोल, दो 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, और दो 2-लीटर डीजल इंजन शामिल है। ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। दोनों टर्बो पैट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आते हैं। इसके साथ 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 10 एयरबैग्स मिल सकते है। इसकी संभावित कीमत 40 लाख रुपए तक हो सकती है। भारत में कार के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews