लॉन्च से पहले Tata Altroz iCNG का ब्रोशर लीक, खास होगी डिजाइन, मिलेगा इलेक्ट्रिक Sunroof, जानें खास बातें

लॉन्च से पहले Tata Altroz iCNG का ब्रोशर लीक, खास होगी डिजाइन, मिलेगा इलेक्ट्रिक Sunroof, जानें खास बातें

Automobile News: टाटा इस साल अपने कई वाहनों की पेशकश करने वाला है। जिसमें से एक Tata Altroz iCNG है। नई सीएनजी हैचबैक लंबे समय से भारत में सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी पिछले महीने से शुरू कर दी है। जल्द ही कार लॉन्च भी हो सकती है। लेकिन इससे पहले टाटा के प्रीमियम हैचबैक का ब्रोशर लीक हो चुका है। जिसके जरिए नई सीएनजी मॉडल के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक टाटा आल्टरोज़ आईसीएनजी के 6 वेरिएंट्स भारतीय बाजारों में उपलब्ध होंगे। जिसमें से तीन इलेक्ट्रिक सनरुफ से लैस होगा। XE, XM, XM+ (S), XZ+ O (S), XZ +(S) और XZ वेरिएंट्स शामिल हैं। बेस मॉडल एक्सई में स्टैन्डर्ड सेफ़्टी फेयतिरेस के साथ-साथ 4 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। वहीं एक्सजेड इसका टॉप मॉडल है, जिसमें रियरव्यू कैमरा, डायनैमिक गाइडवे, लेदर सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ (वॉयस असिस्ट के साथ), ऑटो हेडलैम्पस, एडजस्ट फ्रंट सीट्स बेल्ट, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रियर फॉग लैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, TPMS, वायरलेस चार्जर, एयर प्युरफाइयर और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे। वहीं एक्सएम प्लस वेरिएन्ट में 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, सेंट्रल लॉकिंग, रिमॉट की-लेस एंट्री, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, और अन्य कई खास फीचर्स मिलेंगे।

टाटा आल्टरोज़ iसीएनजी के इंजन और अन्य खासियत की बात करें तो नई कार 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। ऐसा इंजन स्टैन्डर्ड आल्टरोज़ में मिलता है। पेट्रोल मोड में इंजन 84bhp पावर और 113Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम में है। वहीं सीएनजी मोड  में इंजन 76bhp पावर और 97Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में टाटा Tiago और Tigor के रेंज का माइलेज मिल सकता है। यह भारत में कई कंपनियों को टक्कर दे सकता है। जिसमें Toyota Glanza और मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews