दिलों पर करने राज स्पोर्टी लुक के साथ आ रही है टाटा की नई कार, मिलेंगे कई खास फीचर्स, बढ़ेगी हुंडई की टेंशन, पढ़ें पूरी खबर

Tata Altroz Racer

Automobile News: भारत में टाटा अल्ट्रोज हैचबैक पसंदीदा कारों में से एक है। जल्द ही सड़कों पर Tata Altroz Racer दौड़ती नजर आ सकती है। फिलहाल इस पर ब्रांड काम कर रहा है। टेस्टिंग के दौरान कार को स्पॉट किया है। बता दें कि इस साल आयोजित हुए ऑटो एक्सपो शो में टाटा अल्ट्रोज रेसर की पेशकश हुई थी। इसे टाटा के हैरीयर, सफारी और नेक्सॉन के लाइनअप के साथ रखा गया है।

tata altroz racer

टेस्टिंग के दौरान नजर आई कार

प्रीमियम हचबैक के प्रॉडक्शन वर्ज़न को पहली बार पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि यह पहले से अधिक स्पोर्टी लुक के साथ आती है। कार डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ आएगी। इसमें ब्लैक आउट फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील, एयर डैम, अपडेटेड बोनट, ORVMs, पिलर-विंडो सिल्स और टेलगेट को कार में देखा गज्ञा है। इंजन कवर पर “Racer” बैज मिलता है। व्हाइट रेसिंग लाइंस, शार्क फिन एंटीना और रूप स्पॉइलर भी मिलता है।

डिजाइन और फीचर्स

ऑल-ब्लैक इंटीरियर और रेड स्कीम कार को आकर्षक लुक देता है। इतना ही नहीं सेंटर कॉन्सॉल , एसी वेन्ट, डैशबोर्ड को भी रेड कलर से हाइलाइट किया गया है। फीचर्स को अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई अल्ट्रोज रेसर में 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेन्टीलेटेड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक सनरुफ मिलता है।

tata altroz racer

पावरट्रेन, राइवल और लॉन्च

नई कार 1.2 लीटर ट्यूर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस होगी। साथ में उच्चतम स्तर का ट्यून भी मिलेगा, जो 118 bhp पावर और 170Nm रोरकुए जनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलने की संभावनाएं हैं। नई अल्ट्रोज मार्केट में Hyundai i20 N को टक्कर दे सकती है। कार वर्ष 2024 के शुरुआती 6 महीने में मार्केट में दस्तक दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews