टाटा ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा! इस कार में मिल रहा तीन लाख रुपए का डिस्काउंट

यदि आप टाटा नेक्सॉन EV लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, इस कार पर अब लगभग तीन लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानिए यह डिस्काउंट किसे मिलने वाला है।
टाटा ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा! इस कार में मिल रहा तीन लाख रुपए का डिस्काउंट

टाटा नेक्सॉन EV ने अपने शानदार डिजाइन के चलते ग्राहकों को आकर्षित किया है। वहीं, अब इस कार की सफलता को देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने का विचार किया है। दरअसल, कंपनी इस कार पर कुल ₹3,00,000 का डिस्काउंट देने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिस्काउंट स्टॉक क्लियर करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में लोग पेट्रोल या डीजल की जगह इलेक्ट्रिक कारों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के चलते टाटा नेक्सॉन EV ने अच्छी सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार की कारों पर लोगों ने जमकर विश्वास दिखाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कंपनी के पास इस कार का स्टॉक उपलब्ध है, जिसके चलते कंपनी इसे क्लियर करने के लिए बड़ा डिस्काउंट प्रदान कर रही है। ऐसे में, यदि आप टाटा नेक्सॉन EV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

कार में बेहद शानदार फीचर्स

कंपनी द्वारा इस कार में बेहद शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। कार का डिजाइन बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। इसके फ्रंट को बिल्कुल नए तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही, इस कार में डीआरएलएस के साथ एलईडी स्प्लिट हेडलैंप का सेटअप भी किया गया है, जिसके नीचे एक हेडलैंप क्लस्टर भी दिया गया है। वहीं, इस कार में एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं। बता दें कि इस कार को सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग दी गई है, जिसके चलते यह कार लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

मात्र 8.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है

इसके अलावा, कार की शानदार रेंज भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल, यह एक बार चार्ज करने पर 465 किलोमीटर की रेंज देती है। इस गाड़ी में शानदार पिकअप भी है, जो मात्र 8.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सिस्टम उपलब्ध है। इस कार को चार्ज करने में लगभग 56 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा, इस कार में एक शानदार फीचर दिया गया है। इसमें V2V चार्जिंग ऑप्शन दिया गया है, जिसके चलते आप दूसरी इलेक्ट्रिक कार से भी इस कार को चार्ज कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews