टाटा ने लॉन्च की अपनी नई टिगोर, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

टाटा ने अपनी नई टिगोर को लॉन्च कर दिया है। टाटा की टिगोर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया जाएगा। इस गाड़ी में कंपनी ने शानदार फीचर्स जोड़े हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, इस कार की कीमत बेहद कम रखी गई है।
टाटा ने लॉन्च की अपनी नई टिगोर, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

लंबे समय से ग्राहक टाटा की टिगोर फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि टाटा ने अब इस गाड़ी को लॉन्च कर दिया है। टाटा द्वारा इस गाड़ी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया जाएगा। यह गाड़ी अब बेहद कम कीमत में एक शानदार विकल्प मानी जा रही है। दरअसल, टाटा ने इस गाड़ी की शुरुआती कीमत मात्र 5.99 लाख रुपए रखी है।

दरअसल, इतनी कम कीमत पर यह कंपैक्ट सेडान गाड़ी अब ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह गाड़ी पेट्रोल वेरिएंट में मात्र 5.99 लाख रुपए से शुरू हो जाती है, जबकि CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए रखी गई है।

नए डिजाइन में पेश किया

टाटा ने अपनी टिगोर को अब बेहद शानदार डिजाइन में पेश किया है। इसमें फ्रंट ग्रिल और बंपर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के फीचर्स में बड़े सुधार किए गए हैं। अपडेटेड टिगोर के बेस मॉडल में स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील दिया जा रहा है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसके अलावा इस शानदार गाड़ी में एक प्रीमियम लेवल की नई फैब्रिक सीट ग्राहकों को दी जाएगी। टिगोर 2025 के अपडेटेड मॉडल में ड्राइवर डिस्प्ले और अपहोल्स्ट्री को भी अपडेट किया गया है।

जानिए क्या फीचर्स मिलने वाले हैं?

वहीं, टाटा की इस टिगोर में ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर के साथ LED टेल लाइट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इस शानदार गाड़ी में HD रिवर्स कैमरा दिया जा रहा है, और यह 10.25 इंच की स्क्रीन के साथ आएगी। टाटा ने इस गाड़ी में एक और शानदार फीचर जोड़ा है। दरअसल, नई टॉप-लाइन टाटा टिगोर XZ+ LUX में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं ग्राहकों को मिलेंगी। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, चमड़े का स्टीयरिंग व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर और क्रूज कंट्रोल भी इस गाड़ी में उपलब्ध रहेगा। साथ ही, 10.25 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews