7 सितंबर को हटेगा Tata की नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, कंपनी ने कर दिया ऐलान, टीजर जारी, जानें डीटेल

7 सितंबर को हटेगा Tata की नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, कंपनी ने कर दिया ऐलान, टीजर जारी, जानें डीटेल

Automobile News: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने के लिए तैयार है। 7 सितंबर को Tata Nexon EV Facelift (Nexon.ev) का डेब्यू होने जा रहा है। वहीं इसकी लॉन्चिंग 14 सितंबर को होगी। एसयूवी की चर्चा कई महीनों से हो रही है। लेकिन अब कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए नए नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की घोषणा कर दी है। टीज़र में कार के फ्रंट की झलक दिखाई देता है।

डिजाइन

कार का डिजाइन Curvv और Harrier ईवी से प्रेरित है। इसमें फुल विड्थ एलईडी लाइट बार मिलता है। वहीं रियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की ईवी का डिजाइन ICE मॉडल से अलग नहीं होगा होगा। इसके व्हील्स में कुछ नया देखने को मिल सकता है।

फीचर्स

इंटीरियर का लुक अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन इसमें 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टच सेंसिटिव एसी और स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल मिलने की संभावना है। साथ में Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो , 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स भी मिल सकता है।

कीमत और राइवल

पावरट्रेन से संबंधित कोई भी घोषणा टाटा मोटर्स ने नहीं की है। Nexon.ev मार्केट में Mahindra XUV400 EV को टक्कर देगी। इसकी संभावित कीमत 14.49 लाख से 19.54 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews