38 महीने में 5 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिकी, टाटा पंच ने किया कमाल, यहां जानिए इस शानदार कार के फीचर्स और कीमत

टाटा की मोस्ट सेलिंग गाड़ियों में टाटा पंच का नाम शामिल हो गया है। कंपनी का दावा है कि लॉन्चिंग के 38 महीने बाद ही उसने इस गाड़ी की लगभग 5 लाख यूनिट्स बेच दी हैं। टाटा पंच माइलेज और फीचर्स के मामले में शानदार गाड़ी है। चलिए जानते हैं इस खबर में इसके जबरदस्त फीचर्स और खासियत क्या हैं।
38 महीने में 5 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिकी, टाटा पंच ने किया कमाल, यहां जानिए इस शानदार कार के फीचर्स और कीमत

टाटा ने टाटा पंच को 2021 में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से ही यह गाड़ी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी। दरअसल, लॉन्चिंग के समय टाटा पंच ने सेफ्टी रेटिंग के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। बता दें कि गाड़ी को 5 सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जिसके चलते लोगों ने इस कार पर भरोसा जताया और इसे जमकर खरीदा।

इसके साथ ही, टाटा पंच किफायती होने के साथ-साथ माइलेज के मामले में भी शानदार गाड़ी है। अक्सर लोगों का ध्यान किफायती गाड़ी और ज्यादा माइलेज पर जाता है। ऐसे में, इस गाड़ी में दोनों मिलने के कारण लोगों ने इस पर भरोसा जताया।

जानिए इस गाडी के शानदार फीचर्स

टाटा पंच के शानदार फीचर्स की बात की जाए तो, इस गाड़ी में कंपनी ने 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन दिया है। इस इंजन से 6700 आरपीएम पर 87.8 पीएस की पावर मिलती है, जो 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में फाइव-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके साथ ही, टॉप वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है। माइलेज की बात की जाए तो यह गाड़ी मैन्युअल ट्रांसमिशन में 20.1 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करती है, जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 18.1 किमी/लीटर का। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 26.99 किमी/किग्रा का माइलेज देती है।

जानिए इस कार की कीमत

दरअसल, टाटा पंच की कीमत की बात की जाए तो इस गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस 6,19,990 रुपए से शुरू होती है। वहीं, ऑन-रोड प्राइस 7,04,521 रुपए से शुरू होती है। इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट 10,32,000 रुपए तक जाता है। हालांकि, कीमत शहर के हिसाब से अलग हो सकती है। इस गाड़ी को कंपनी ने 31 वेरिएंट्स में मार्केट में उतारा है। यह एक 5-सीटर कार है, जो शानदार लुक के साथ आ रही है। इसके साथ ही, इस गाड़ी को 5 कलर ऑप्शन्स में बाजार में उतारा गया है। ग्लोबल NCAP से इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews