आ रही है नई Tata Safari Facelift, महिंद्रा के इस कार को देगी टक्कर, मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

आ रही है नई Tata Safari Facelift, महिंद्रा के इस कार को देगी टक्कर, मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: टाटा मोटर्स जल्द ही नए रेंडर के साथ नई Tata Safari Facelift की पेशकश कर सकती है। कंपनी सफारी के अलावा टिगोर, नेक्सन और टिआगो को नया अवतार देने की तैयारी में जुटा हुई है। सफारी फेसलिफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सफारी फेसलिफ्ट नए 10 इंच इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन बेहतर UI के साथ-साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और कारप्ले के साथ आ सकती है। इसके अलावा कार में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है। बात डिजाइन की करें तो करीब 2 साल पहले लॉन्च हुई सफारी मॉडल के मुकाबले फेसलिफ्ट की डिजाइन अधिक आकर्षक होने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में कार के म्यूल को स्पॉट किया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक देगी।

कार का फेसिया आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है। इसमें एलईडी डीआरएल सिग्नेचर फ्रंट और भी ज्यादा चौड़े और स्मूथ होंगे। वहीं ग्रिल भी काफी स्मूथ होगा। हेडलाइट्स जो वर्टिकली अरैन्ज किया गया है, जो मौजूदा मॉडल से काफी अलग है।

नए फेसलिस्ट को इसका लोअर ग्रिल बेस मॉडल से अलग बनाता है। साथ ही यह Tri-arrow डिजाइन के साथ आ सकती है। इसमें बड़ा स्लीवर स्किड प्लेट भी देखने को मिल सकता है। बात अब इंजन की करें तो कार में नया इंजन मिलने की संभावना है। इसमें नया 1.2 ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 170PS पावर और 250Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगी। नई टाटा सफारी फेसलिस्ट MG Hectar Plus और Mahindra XUV 700 को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews