माइलेज के मामले में शानदार है मारुति सुजुकी की ये तीन गाड़ियां, कम प्राइस में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

यदि आप माइलेज और कम प्राइस के मामले में कार की तलाश कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको तीन ऐसे ऑप्शन बताने जा रहे हैं जो माइलेज के मामले में बेहद शानदार गाड़ियां हैं। दरअसल, आज हम मारुति सुजुकी की तीन शानदार कारों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
माइलेज के मामले में शानदार है मारुति सुजुकी की ये तीन गाड़ियां, कम प्राइस में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

क्या आप अपने परिवार के लिए कार लेने का विचार कर रहे हैं? जब भी कार खरीदने की बात आती है, तो सबसे पहले इसका माइलेज और प्राइस की चर्चा होती है। वहीं, किफायती गाड़ी और माइलेज के मामले में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी का नाम आता है। दरअसल, मारुति सुजुकी की गाड़ियां बेहतरीन फीचर्स के साथ-साथ माइलेज और किफायती भी होती हैं।

आज इस खबर में हम आपको मारुति सुजुकी की तीन ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो बेहद किफायती और माइलेज के मामले में शानदार हैं। इन कारों में मारुति अल्टो K10, मारुति सुजुकी सेलेरियो और मारुति सुजुकी वैगनआर का नाम शामिल है।

Maruti Alto K10

जब भी किफायत और माइलेज की बात आती है, तो ऑल्टो का नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल, मारुति अल्टो K10 एक शानदार गाड़ी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.99 लाख है, वहीं इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट ₹5.96 लाख तक का है। यह गाड़ी पेट्रोल वेरिएंट में 24.39 से 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 33.40 से 33.85 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki Celerio

इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सेलेरियो का नाम भी आता है। दरअसल, सेलेरियो माइलेज के मामले में एक शानदार गाड़ी है। इस कॉम्पैक्ट हैचबैक कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। माइलेज के मामले में देखा जाए, तो मारुति सुजुकी सेलेरियो पेट्रोल वेरिएंट में करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 34 किलोमीटर का माइलेज देती है। बता दें कि इस गाड़ी में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

Maruti Suzuki WagonR

इस सूची में मारुति सुजुकी वैगनआर का नाम भी शामिल है। इस गाड़ी में 998 सीसी का इंजन मिलता है, जो 55.92 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह गाड़ी बेहद जबरदस्त है। पेट्रोल वेरिएंट में यह गाड़ी 23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 32 किलोमीटर का औसत देती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews