Protect Tyre Burst: भीषण गर्मी में टायर को ब्लास्ट होने से बचाती हैं यह हवा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Tyre Burst

Protect Tyre Burst: अप्रैल का महीना चल रहा है। गर्मी का आलम धीरे-धीरे तेज हो रहा है। शहरों में अभी से ही चिलचिलाती धूप लोगों को दोपहर में निकलने नहीं दे रही हैं। इन दिनों लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी गाड़ियों का भी खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अक्सर खबर आती रहती हैं कि भीषण गर्मी के कारण टायर फटने से चार पहिया वाहन धूं-धूं जलने लगी। ऐसे में लोगों को अपनी गाड़ी में नाइट्रोजन हवा को डलवानी चाहिए। आपको बता दें नाइट्रोजन हवा टायर्स को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। साथ ही इसकी वजह से टायर्स ब्लास्ट नहीं होते हैं।

टायर्स के फटने के 90 फीसदी चांस कम

टायर्स में नाइट्रोजन हवा होने से टायर्स के ब्लास्ट या फटने के 90 फीसदी चांस कम हो जाते हैं। वहीं सामान्य हवा होने से जब चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में इजाफा होता है तो टायर्स के फटने का चांस ज्यादा हो जाता है।

टायर्स में नमी को कम करने में सहायक

नाइट्रोजन हवा टायर्स में नमी को कम करने में सहायक होते हैं। इसके कारण रिम को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं नाइट्रोजन हवा के कारण टायर्स में दबाव एक समान होता है, जिसके कारण गाड़ी को बेस्ट माइलेज और परफॉर्मेंस मिलती है।

फ्री में मिलती है नाइट्रोजन हवा

कभी-कभी किसी पेट्रोल पंप पर नाइट्रोजन हवा फ्री में मिलती है। वहीं कभी किसी पेट्रोल पंप पर यह 10-25 रुपए में मिलती है। हालांकि अब हर किसी पेट्रोल पंपर नाइट्रोजन हवा मिलने लगी है।

(DISCLAIMER: यहां उपलब्ध सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews