Royal Enfield की ये नई बाइक बढ़ाएगी युवाओं के दिलों की धड़कन, जल्द होगी लॉन्च, सामने आई अपडेट

Royal Enfield की ये नई बाइक बढ़ाएगी युवाओं के दिलों की धड़कन, जल्द होगी लॉन्च, सामने आई अपडेट

Royal Enfield New Bike: इस साल रॉयल एनफील्ड अपनी कई बाइक्स को लॉन्च कर सकता है। जिसमें से एक Shotgun 650cc भी है। भारत में ब्रांड का कारोबार बहुत मजबूत है। कंपनी द्वारा निर्मित बुलेट 350, हिमालयन 450 और हंटर 350 लोगों को दीवाना बना चुकी है। अब बारी नए शॉटगन 650 की है। अपने आकर्षक रेट्रो लुक के साथ इस साल मोटरसाइकिल मार्केट में दस्तक दे सकती है। एक बार फिर इसे स्ट्रीट पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस दौरान इसका क्लोज-अप लुक देखा गया।

बाइक में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

बता दें की यह RE की चौथी 650 बाइक है। इसके फीचर लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में राउन्ड हेडलाइट नीट क्लैडिंग के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसमें ट्यूबलर ग्रैब रेल सेटअप और स्प्लीट सीट सेटअप मिलता है। इसके अलावा नए शॉटगन में USD फ्रंट फोर्क्स सुपर मेट्योर की तरह की मिलेगा। ट्विन रियर शॉक्स, ABS के रियर डिस्क और सिंगल फ्रंट ब्रेकिंग हार्डवेयर में शामिल हो सकता है। मोटरसाइकिल में 648सीसी पैरेलेल ट्विन मोटर 6 गियर स्पीड बॉक्स के साथ मिल सकता है। जो 47bhp पॉवर और 52 NM टॉर्क उत्पन्न कर सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत

इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो शॉटगन 650 में ट्रिप मीटर, फ्यूल रीडिंग के लिए डिजिटल इन्सेट, स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम शामिल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी बाइक में आई एक्सेसरिज को को भी दे सकती है। वहीं इसके एलॉय व्हील्स road-biased रबर से कवर होंगे। इसकी टेस्टिंग जारी है। कहा जा रहा है कि यह इस साल लॉन्च हो सकता है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये तक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews