Toyota Century SUV इस दिन होगी लॉन्च, जारी हुआ पहला टीज़र, मर्सिडीज-रेंज रोवर को देगी टक्कर, जानें डीटेल

Toyota Century SUV इस दिन होगी लॉन्च, जारी हुआ पहला टीज़र, मर्सिडीज-रेंज रोवर को देगी टक्कर, जानें डीटेल

Automobile News: टोयोटा ने अपने नए लग्जरी एसयूवी का टीज़र जारी कर दिया है, जिसका नाम Toyota Century SUV बताया जाता है। कार का ग्लोबल डेब्यू 6 सितंबर को होने जा रहा है। मार्केट में यह अगले साल बिकेगी। डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है।

डिजाइन

टोयोटा सेन्चरी एसयूवी का लुक आपको Grand Highlander की याद दिला सकता है। यह 5.2 मीटर लंबा है। बाक्सी, खूबसूरत और सिम्पल डिजाइन किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकता हा। इसमें एलईडी रियर लाइट्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी में 3 Row सीटींग कॉन्फिग्यूरैशन मिलता है।

पावरट्रेन

लग्जरी कार V12 पेट्रोल इंजन से लैस होगी। साथ में पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। इसका 2.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलता है, जो 245PS जनरेट करने में सक्षम है। विकल्प के तौर में 2.4 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल ट्यूर्बो इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिल सकता है,जो 365PS पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

इन कंपनियों से होगा मुकाबला

बता दें कि वर्ष 1967 में कंपनी का “Century” ब्रांड सामने आया था। अब तक टोयोटा भारत में Vellfiire एमपीवी को लॉन्च कर चुका है, जिसे भारतीय बाजार में काफी पसंद भी किया गया था। नई लग्जरी कार Bentley Bentayga, Range Rover, Mercedes Maybach और Rolls Royce को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews