Toyota Rumion जल्द मचाएगी भारत में तहलका, लुक देखकर आएगी Maruti Ertiga की याद, जानें खास बातें

Toyota Rumion जल्द मचाएगी भारत में तहलका, लुक देखकर आएगी Maruti Ertiga की याद, जानें खास बातें

Automobile News: टोयोटा भारत में अपना चौथा MPV पेश करने के लिए तैयार है। सितंबर में Toyota Rumion भारतीय बाजारों में दस्तक दे सकती है। बता दें कि इस कार की बिक्री साउथ अफ्रीका में बहुत पहले से शुरू हो चुकी है और अब बारी भारत की है। इससे पहले कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी तीन एमपीवी लॉन्च कर चुकी है, लिस्ट में Innova Crysta, Innova Hycross और Vellfire शामिल हैं।

टोयोटा रुमीयन की खास बात यह है कि कार मारुति-टोयोटा के पार्टनरशिप में निर्मित दूसरी एमपीवी है, जो Maruti Ertiga पर आधारित है। रुमीयन का लुक भी काफी हद्द तक आर्टिगा से मिलती-जुलती होगी। इससे पहले कंपनी मारुति की साझेदारी में Glanza की पेशकश कर चुकी है।

कार के फीचर्स की बात करें तो नए Rumion में यूनिक अलॉय व्हील्स डिजाइन और अलग प्रकार का ग्रिल मिलेगा। साउथ अफ्रीका के मॉडल में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है। संभावनाएं है कि भारतीय मॉडल में Ertiga की तरह Beige कलर का इंटीरियर मिलेगा। इसके अलावा टोयोटा के नए एमपीवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103hp पावर और 137Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 5-स्पीड मैनुअल मिलने की आशंका है। बता दें कि मारुति आर्टिगा 8-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews