Triumph TR25 Roadster का कॉन्सेप्ट सामने आया, इलेक्ट्रिक कार का लुक बना सकता है अपको दीवाना

Triumph TR25 Roadster का कॉन्सेप्ट सामने आया, इलेक्ट्रिक कार का लुक बना सकता है अपको दीवाना

Upcoming Electric Car: ट्रायम्फ का नाम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी पुराना है। कंपनी कार प्रोडक्शन मार्केट में फिर से शानदार एंट्री लेने की तैयारी कर रही। कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट से पर्दा हट चुका है, जिसका नाम Triumph TR25 Roadster बताया है। इंटरनेट कार की तस्वीरें भी देखी गई है। लंदन में स्थित Mekkina डिजाइन हाउस के जरिए कार के कॉन्सेप्ट का खुलासा हो चुका है।

टीआर25 हेरिटेज और नवाचार का कॉम्बिनेशन होगा। इसमें छोटे ओवरहैंग, बड़े व्हील्स और फेंडर पर शार्प क्रीज देखा जा सकता है। वहीं बैक में स्लीक वर्टिकल टेललाइट्स है। सेंटर में कंपनी का खूबसूरत लोगो दिया गया है। यह सिंगल सीट केबिन दिया गया है। साथ में फ्लिप आउट जंप सीट भी मिलता है।

मैकिना ने केबिन के लिए मिनिमम अप्रोच को अपनाया है। इसमें एक सिम्पल Binnacle स्टीयरिंग के पीछे देखा जा सकता हैं, जो डिस्प्ले key इन्फॉर्मैशन (बैटरी रेंज, रोड स्पीड और चार्ज लेवल) के साथ आता है।

कार बीएमडबल्यू i3s प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी। बीएमडबल्यू ने ट्रायम्फ मोटर्स के लिए ट्रेडमार्क हासिल कर लिया है और इस प्रोजेक्ट जे लिए मैक्किना के साथ सहयोग कर रहा है। पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

बता दें कि BMW i3s एसी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो 181 hp पावर और 199 टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। वहीं यह कार 6.8 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार चार्ज होने पर उज 153 मील तक की EPA-रेटेड रेंज देती है। बता दें कि बीएमडबल्यू ने i3 को अलविदा कह दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews