आ गई Triumph की 2 नई बाइक, हट गया पर्दा, बुकिंग शुरू, 5 जुलाई को लॉन्च, जान लें खास बातें

आ गई Triumph की 2 नई बाइक, हट गया पर्दा, बुकिंग शुरू, 5 जुलाई को लॉन्च, जान लें खास बातें

Triumph New Bikes: ट्रयम्फ और बजाज के पार्टनरशिप में बनी दो नई बाइक्स भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। जिनका नाम Speed 400 और Scrambler 400X है। अब मोटरसाइकिलों की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि इनकी लॉन्चिंग की तारीख 5 जुलाई 2023 है। मात्र 2000 रुपये में  ग्राहक बाइक की बुकिंग कर सकते हैं।

खास बात यह है कि पहली बार दोनों कंपनियां साथ मिलकर कर बाइक लॉन्च करने जा रही हैं। निर्माण कार्य बजाज द्वारा किया गया है। वहीं इनकी बिक्री ट्रयम्फ के नाम से होगी। लॉन्चिंग से पहले ही बाइक्स सुर्खियां बटोर  चुकी हैं। अब मार्केट में एंट्री के लिए तैयार हैं। मोटरसाइकिलों की कीमत को लेकर अब तक कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत 3 लाख रुपये के आसपास होगी।

अब बात इंजन की करें तो स्पीड 400 और स्क्रैम्ब्लर 400एक्स में नया सिंगल सिलेंडर मोटर जोड़ा गया है, जिसका नाम TR Series इंजन है। दोनों ही बाइक्स को 398सीसी लिक्विड-कूल्ड यूनिट से लैस किया गया है, जो 8,000आरपीएं पर 40hp पावर और 6500आरपीएम ओर 37.5Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम हैं।

स्पीड 400 के मुकाबले स्क्रैम्ब्लर 400X में ज्यादा लंबा व्हीलबेस, लॉंग ट्रैवल सस्पेंस और बड़ा 19 इंच फ्रंट व्हील मिलता है। वहीं स्पीड 400 में 17 इंच व्हील्स मिलते हैं। दोनों ही बाइक्स में सर्कुलर एलईडी हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रैम्ब्लर मॉडल में प्रोटेक्शन के लिए रेडिएटर, संप और हेडलैंप जोड़े गए हैं। इसके अलावा दोनों में Tubular स्टील से बना हाइब्रिड स्पाइन फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा बाइक्स में डुअल चैनल एबीएस, असिस्ट क्लच, एलईडी लाइटिंग, सेमी देगीतल इंस्ट्रूमेंट डैश, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews