TVS का नया Sporty इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर, ये डेट कर लें नोट

TVS का नया Sporty इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर, ये डेट कर लें नोट

File Pic.

Automobile News: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS ने हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीज़र जारी किया है, जिसकी लॉन्चिंग 23 अगस्त को होने वाली है। हालांकि कंपनी ने स्कूटर के नाम को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक NTorq हो सकता है, जो Creon ई-स्कूटर पर आधारित होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए स्कूटर का नाम “eNTorq हो सकता है। कंपनी ने वर्ष 2017 में इस नाम ट्रेडमार्क भी फाइल किया था। वहीं टीवीएस ने Creon के पेशकश वर्ष 2018 में की थी, लेकिन अब तक इसका इलेक्ट्रिक वर्ज़न नहीं आया है। Creon बेहद ही स्पोर्टी और आकर्षक डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है। वहीं एनटॉर्क लाइनअप भी भारत में स्पोर्टी स्कूटर के सेगमेंट के लिए प्रसिद्ध है। संभावनाएं है कि नया स्कूटर Creon और NTorq दोनों ही मॉडल्स का कॉम्बिनेशन होगा। इसका पता लॉन्चिंग के दौरान की चलेगा।

कंपनी 23 अगस्त, 2023 को दुबई में नए स्कूटर की पेशकश करने वाला है। टीज़र में चार वर्टिकल Sqaures को देखा गया है, जो Creon कान्सेप्ट के लिए एलईडी हेडलाइट को दर्शाता है। उम्मीद है कि टीवीएस जल्द ही इस संबंध में कोई अपडेट साझा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews