Upcoming Bikes: अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 3 शानदार बाइक्स, लिस्ट में रॉयल एनफील्ड बुलेट भी शामिल, यहाँ देखें

Upcoming Bikes: अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 3 शानदार बाइक्स, लिस्ट में रॉयल एनफील्ड बुलेट भी शामिल, यहाँ देखें

Upcoming Bikes in April 2023: आने वाले दिनों में कंपनियां अपने नए टू-व्हीलर की पेशकश करने वाली हैं। अप्रैल का महिना बाइक लवर्स के लिए बेहद खास होगा। रॉयल एनफील्ड, केटीएम और अन्य कई कंपनियां अपनी मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली हैं। ऐसे ही तीन शानदार बाइक्स अप्रैल में मार्केट में दस्तक देंगे।

KTM 390 Adventure

प्रसिद्ध टू-व्हीलर निर्माता कंपनी केटीएम अपनी नई बाइक लॉन्च करने के तैयारी में है। बहुत जल्द मार्केट में केटीएम 390 एडवेंचर लॉन्च हो सकता है। कोई तय तारीख अब तक सामने नहीं आई है। बाइक में अपडेटेड स्पोक व्हील और इंजन मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 3.42 लाख रुपये हो सकती है।

Updated Triumph Street Triple Lineup

ऑटोमोबाइल कंपनी ट्रायम्फ अपनी नए और अपडेटेड स्ट्रीट ट्रिपल लाइनअप मिडिलवेट स्ट्रीट फाइटर को लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। नए कलर वेरिएन्ट, नए इमीशन और नए हाईटेक फीचर्स के साथ यह बाइक मार्केट में एंट्री ले सकता है। हालांकि फीचर्स और तारीख का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफील्ड का कारोबार भारत में बहुत मजबूत है। युवाओं को इसकी बाइक बेहद पसंद आती है। कंपनी जल्द ही अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च कर सकता है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। बाइक J सीरीज प्लेटफोएम पर आधारित होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.80 लाख रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews