Upcoming Cars: जून में तहलका मचाएंगी ये 3 कारें, लिस्ट में कई प्रसिद्ध कंपनियां शामिल, नोट कर लें ये डेट्स, जानें खास बातें

Upcoming Cars: जून में तहलका मचाएंगी ये 3 कारें, लिस्ट में कई प्रसिद्ध कंपनियां शामिल, नोट कर लें ये डेट्स, जानें खास बातें

Automobile News: जून का महीना कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। कई कंपनियां अपने वाहनों की पेशकश करने के तैयार हैं। लिस्ट में प्रीमियम एसयूवी से लेकर लग्जरी कार भी शामिल है। मारुति सुजुकी Jimmy, होंडा Elevate और मर्सिडीज की कार मार्केट में दस्तक देगी। आइए एक नजर इनसे जुड़ी जानकारियों पर डालें।

मारुति सुजुकी जिमी मचाएगी धमाल

Maruti Suzuki Jimmy की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। इसकी पेशकश जून के पहले सप्ताह में होने वाली है। अब तक कर की 30,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी है। यह भारत में महिंद्रा Thar को टक्कर देती नजर आयेगी। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है, जो 103bhp पॉवर और 134Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

होंडा की नई एसयूवी की होगी पेशकश

Honda Elevate जल्द ही लॉन्च होगा, इसके लिए 6 जून की तारीख निर्धारित की गई है। इसमें 1.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120bhp पॉवर और 145Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। यह मार्केट में हुंडई Creta, Kia Seltos और अन्य कई वाहनों को टक्कर देगा।

मर्सिडीज-बेंज की नई कार

इस लिस्ट में Mercedes AMG SL 55 Roadster भी शामिल हो। कार अपनी शानदार डिजाइन और खास फीचर्स के साथ 22 जून को लॉन्च होगी। इसे 4.0 लीटर ट्विन ट्यूर्बो V8 इंजन से लैस किया गया है, जो 456bhp पॉवर और 700Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसकी रेंज 3.9 सेकंड में 100km/h तक जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews