वॉल्वो की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी से हट गया पर्दा, मिलेगी 728KM रेंज, कई खास फीचर्स से है लैस, जानें डीटेल

volvo em90

Automobile News: वॉल्वो ने अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक एमपीवी से पर्दा हटा दिया है। Volvo EM90 Electric Minivian का ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। चीन में इसकी पेशकश हो चुकी है। लग्जरी एमपीवी कंपनी के SEA प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। ब्रांड से एमपीवी को इसे “व्हील्स पर स्कैंडिनेवियाई लिविंग रूम” बताया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार अन्य देशों भी दस्तक दे सकती है।

Volvo EM90

डिजाइन और फीचर्स

ईएम90 की लंबाई 5206 mm, चौड़ाई 2024 mm, हाइट 1859mm  और व्हीलबेस 3205 mm है। इसमें 6 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं। यह कंपनी की पहली कार है, जिसके रियर सीट पर स्लाइडिंग दरवाजे मिलते हैं। इसमे Thor के हथौड़े से प्रेरित एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलते हैं। फ्रंट में प्रकाशित लॉगो मिलता है।

Volvo EM90

इंटीरियर की बात करें तो नई इलेक्ट्रिक एमपीबी हीटींग फीचर, बिल्ड इन टेबल (कप होल्डर के साथ) और सीट वेंटीलेशन मिलता है। इसके अलावा 15,4 इंच टचस्क्रीन फ्रंट सीट पर और 15.6 इंच स्क्रीन बैक सीट पर मिलता है। कार में बाउर का 21 स्पीकर्स और पैनोरैमिक सनरुफ दिया गया है।

Volvo EM90

पावरट्रेन

इलेक्ट्रिक एमपीवी सिंगल 272PS मोटर और 116kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी रेंज 738 किलोमीटर फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ है। यदि यह भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला Toyota Vellfire से होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews