FASTag को बार-बार रिचार्ज करना या एनुअल पास लेना कौन सा है सही? यहां जानिए पूरी जानकारी!

FASTag को लेकर भारत सरकार एक नया नियम बनाने पर विचार कर रही है। यह नियम उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है जो गाड़ी से अधिक यात्रा करते हैं या अक्सर रोड ट्रिप पर जाते हैं। हालांकि, इस नियम को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
FASTag को बार-बार रिचार्ज करना या एनुअल पास लेना कौन सा है सही? यहां जानिए पूरी जानकारी!

जल्द ही सरकार FASTag को लेकर नया नियम लागू कर सकती है। देश में फास्टैग के एनुअल टोल पास लाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार सालभर का प्लान जारी कर सकती है। इसके तहत ₹3000 का एकमुश्त रिचार्ज करने पर पूरे साल किसी भी एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर टोल नहीं देना होगा। हालांकि, यह नियम सिर्फ निजी वाहनों के लिए लाया जा सकता है।

इस नियम से रोजाना यात्रा करने वाले और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, बार-बार टोल चुकाने से अधिक खर्च होता है, ऐसे में सरकार इस समस्या को समझते हुए ₹3000 में वार्षिक टोल पास लॉन्च कर सकती है।

सालभर में सिर्फ ₹3000 का टोल देना होगा

अगर मौजूदा FASTag सिस्टम की बात करें, तो यात्रियों को हर बार टोल चुकाना पड़ता है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया जाता है। छोटी दूरी के लिए लगभग ₹200, जबकि लंबी दूरी के लिए ₹700 से ₹800 तक का टोल देना पड़ता है। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खर्च अधिक हो जाता है। लेकिन, सरकार द्वारा नया नियम लागू करने से यात्रियों को सालभर में सिर्फ ₹3000 का टोल देना होगा, जिससे वे एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बिना रुके सफर कर सकेंगे।

किसे होगा नुकसान किसे मिलेगा फायदा?

हालांकि, इस नियम से कुछ यात्रियों को नुकसान भी हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति साल में सिर्फ एक या दो बार निजी वाहन से यात्रा करता है, तो उसके लिए यह योजना लाभदायक नहीं होगी। ऐसे यात्रियों को FASTag में रिचार्ज कर टोल भुगतान करना ही उचित रहेगा। लेकिन, रोजाना या बार-बार यात्रा करने वालों के लिए यह नियम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, सरकार इस नियम को और व्यापक बनाने पर भी विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार लाइफटाइम या 15 साल के लिए टोल पास लाने पर भी विचार कर रही है, जिसके तहत ₹30,000 का भुगतान करने पर लाइफटाइम टोल पास जारी किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews