1 फरवरी से आपकी पसंदीदा गाड़ी हो जाएगी महंगी! मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों की इतनी बढ़ जाएगी प्राइस

1 फरवरी से आपकी पसंदीदा कंपनी की गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। दरअसल, मारुति सुजुकी भारत में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन गाड़ियों की कीमत में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
1 फरवरी से आपकी पसंदीदा गाडी हो जाएगी महंगी! मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों की इतनी बढ़ जाएगी प्राइस

जापानी ऑटोमोबाइल ब्रांड मारुति सुजुकी अब भारत के ग्राहकों को झटका देने जा रही है। कंपनी ने भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी भारत में अपनी गाड़ियों की कीमत 32,500 रुपये तक बढ़ाने का विचार कर रही है। हालांकि, यह कीमत अलग-अलग गाड़ियों के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है। मारुति की सबसे सस्ती कारों में से एक ऑल्टो K10 भी अब तकरीबन 20,000 रुपये महंगी होकर ग्राहकों को मिलेगी।

इसके अलावा, सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक मारुति सेलेरियो की कीमत भी अब बढ़ने जा रही है। दरअसल, इस गाड़ी पर कंपनी 30,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा करने जा रही है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को अब बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

इन गाड़ियों की भी बढ़ने वाली है कीमत

मारुति सुजुकी भारत में सबसे चर्चित कंपनियों में से एक है। भारत में इस कंपनी की गाड़ियों को जमकर पसंद किया जाता है। हालांकि, कंपनी की सबसे सस्ती कार मारुति ऑल्टो K10 है। इस गाड़ी की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन अब 1 फरवरी से इसे भारत में महंगा कर दिया जाएगा। इस गाड़ी पर लगभग 19,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। दरअसल, सिर्फ ऑल्टो K10 ही नहीं, बल्कि मारुति की जिम्नी और सियाज जैसी गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि, इन गाड़ियों में केवल 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

इन गाड़ियों की बढ़ेगी इतनी कीमत

वहीं, सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक सेलेरियो भी अब महंगी मिलने वाली है। इस कार पर कंपनी ने 32,500 रुपये तक बढ़ाने का विचार किया है। वहीं, मारुति इनविक्टो की कीमत भी 30,000 रुपये तक बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही, मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई जाएगी। बता दें कि मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, वैगनआर, अर्टिगा और बलेनो जैसी गाड़ियां भी अब महंगी मिलने वाली हैं। इन गाड़ियों के हर महीने कई मॉडल बिकते हैं। भारत में इस कंपनी का बड़ा मार्केट है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर कंपनी 5,000 रुपये तक बढ़ा सकती है, जबकि विटारा ब्रेज़ा पर कंपनी 20,000 रुपये तक बढ़ाने का विचार कर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews