सीमावर्ती इलाके में 6 पॉजिटिव मिले, बिरसा तहसील का बिठली गांव सील

सीमावर्ती इलाके में 6 पॉजिटिव मिले, बिरसा तहसील का बिठली गांव सील

बालाघाट।सुनील कोरे| छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा जिले के बालाघाट जिले की बिरसा तहसील के सीमावर्ती ग्रामों में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के 6 पॉजिटिव प्रकरण पाये जाने पर बिरसा (Birsa) तहसील के ग्राम बिठली को चारों ओर से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र से लगने वाले बिरसा तहसील के ग्राम सालेटकरी, बखारीकोना एवं खूंटाटोला में सर्तकता बढ़ा दी गई है।

कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, बैहर एसडीएम गुरूप्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे चिकित्सकों के दल के साथ आज बिठली पहुंचे थे और बिरसा तहसील के ग्रामों में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए सभी एहतियाती उपाय किये। इस दौरान ग्राम बिठली को पूरी तरह से चारों ओर से सील कर दिया गया है और वहां के लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। कलेक्टर श्री आर्य ने कवर्धा जिले की सीमा से लगने वाले बिरसा तहसील के ग्रामों में विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने आवागमन वाले रास्तों पर निगरानी रखने एवं आने-जाने पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश भी दिये।

ग्राम बिठली में प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग के दल ने जांच की है। सभी लोग स्वस्थ्य पाये गये है। सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों से बाहर न निकलें। लोगों को बताया गया कि यह सख्ती उनकी सुरक्षा के लिए बरती जा रही है और इसका वे कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेंशिंग एवं स्वच्छता का कड़ाई से पालन किया जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews