बालाघाट में 13 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ा के करीब

बालाघाट में 13 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ा के करीब

बालाघाट। सुनील कोरे| बालाघाट में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ गई है, जहां गत दिनों 12 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। आज 23 जुलाई को 13 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें 22 जुलाई की रात कोरोना सैंपल रिपोर्ट में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला था, वहीं 23 जुलाई की शाम तक 12 और नये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिसको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सैकड़ा के करीब पहुंच गया है अब तक कुल 97 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें 54 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 43 है, जिनका कोविड अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार 22 जुलाई की देर रात्रि में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला। यह मरीज परसवाड़ा तहसील के ग्राम छपरवाही का टैक्सी चालक है, जो पूर्व में बेंगलौर से आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में था और उन्हें बेंगलौर से टैक्सी से लेकर आया था। ग्राम छपरवाही के इस मरीज को सैंपल लेने के साथ ही क्वेरंटाईन सेंटर में रखा गया था।

जबकि 23 जुलाई को प्राप्त कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेंपल की रिपोर्ट के अनुसार 12 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाये गये इन मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल आईटीआई के पीछे, बुढ़ी बालाघाट में भर्ती कराया गया है। यह सभी मरीज देश के कोरोना हॉट स्पाट राज्यों एवं शहरों से आये है। इन मरीजों को क्वेरंटाईन सेंटर में रखा गया था। इन सभी मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। कांटेंक्ट हिस्ट्री का पता लगाने के साथ इन मरीजों के संपर्क में आये सभी लोगों के सेंपल लेकर उनका कोरोना टेस्ट कराया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 23 जुलाई को बालाघाट जिले के संदिग्ध कोरोना मरीजों में से 12 मरीजों के सेंपल कोरोना पॉजिटिव आई है। 23 जुलाई को जिन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनमें एक लांजी तहसील के ग्राम कोचेवाही, एक वारासिवनी तहसील के ग्राम मंगेझरी, एक ग्राम नयाटोला, दो ग्राम सावंगी, एक ग्राम बरबसपुर, एक बिरसा तहसील के ग्राम बंजारीटोला, एक ग्राम दमोह, एक किरनापुर, एक बालाघाट तहसील के ग्राम भरवेली, एक ग्राम हरदोली-हट्टा एवं एक नगरीय क्षेत्र बालाघाट के स्नेह नगर का है। यह सभी मरीज हैदराबाद, पुणे, नागपुर, गुजरात और देश के अन्य कोरोना हॉट स्पाट शहरों से आये है। इन सभी मरीजों को क्वेरंटाईन सेंटर में रखा गया था।
इस प्रकार जिले में उपचार के लिए भर्ती कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। बालाघाट जिले में अब तक कुल 97 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इसमें से 54 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 43 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews