गुटखा थूकते पकड़ाया पटवारी, एक हजार का जुर्माना, वेतन भी कटेगा

गुटखा थूकते पकड़ाया पटवारी, एक हजार का जुर्माना, वेतन भी कटेगा

बालाघाट| कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर थूकने (Spitting) पर पाबन्दी लगाई है| साथ ही लोगों से अपील की है कि यहां वहां न थूके| लेकिन सरकार के इस सन्देश को सरकारी कर्मचारी ही नहीं मान रहे| मामला बालाघाट (Balaghat) से है जहां सार्वजनिक स्थल पर गुटखा खाकर थूकना एक पटवारी (Patwari) को महंगा पड़ गया| पटवारी पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही दो दिन की वेतन कटौती के आदेश किरनापुर एसडीएम आयुषी जैन ने दिए|

दरअसल, किरनापुर के पटवारी राजुकमार लिल्हारे को सार्वजनिक स्थल पर गुटखा खाकर थूकना मंहगा पड़ गया है। बुधवार को किरनापुर एसडीएम आयुषी जैन क्वेरंटाईन सेंटर के निरीक्षण के लिए अन्य अधिकारियों के साथ पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवारी को गुटखा खाने के बाद थूकते हुए देख लिया।

पटवारी को इस तरह सार्वजनिक स्थल पर थूकने के लिए एसडीएम ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने पटवारी राजुकमार लिल्हारे पर सार्वजनिक स्थल पर थूक कर गंदगी फैलाने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया| इतना ही नहीं एसडीएम ने पटवारी को दो दिनों का वेतन काट कर उस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के आदेश भी दिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews