Balaghat: 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में मरीजो की संख्या हुई 6

Balaghat: 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में मरीजो की संख्या हुई 6

बालाघाट। जिले में कोरोना (corona) मरीज की रफ्तार बढ़ते हुए अब कटंगी तक पहुंच गई है। शुक्रवार की देर रात आईसीएमआर से कोरोना सेंपल की आई जांच रिपोर्ट में 2 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जाता है कि कटंगी क्षेत्र के परसवाड़ा निवासी एक ही परिवार के 5 लोग मुम्बई के उल्लासनगर से गत 17 जून को आये थे। जो आने के बाद क्वारेंटिन सेंटर में थे। जिनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल आईसीएमआर लेब भेजे गए थे। जिनकी 19 जून को देर रात आई रिपोर्ट में पिता और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचएमओ डॉ. मनोज पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ही मरीज को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून को देर रात्रि में आईसीएमआर लैब जबलपुर से 35 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है इसमें से दो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. कोरोना पॉजिटिव पाए गये व्यक्ति कटंगी तहसील के परसवाड़ा के निवासी हैं और वे उल्हासनगर मुंबई से आए हैं. 5 लोगों का परिवार उल्हासनगर मुंबई से परसवाड़ा पहुंचा था और उन्हें महकेपार के क्वेरंटाईन सेंटर में रखा गया था. इनमें से 55 साल के एक व्यक्ति और 20 साल की एक बालिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है. इस प्रकार बालाघाट जिले में वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है. इस प्रकार अब तक बालाघाट जिले में कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं . इनमें से 11 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 6 मरीजों का उपचार जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews