‘गोभी’ ने लगाया जाम, लोग घंटो हुए परेशान

‘गोभी’ ने लगाया जाम, लोग घंटो हुए परेशान

बालाघाट। सुनील कोरे।

छिंदवाड़ा से बालाघाट सब्जी मंडी में गोभी लेकर आ रहा ट्रक आज सुबह लगभग 5.30 बजे अनियंत्रित होकर वैनगंगा नदी के रेलिंग से टकराकर पुल पर पलट गया। जिससे पुल का पूरा रास्ता अवरुद्ध हो जाने से पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाने से जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी विजयसिंग परस्ते और यातायात थाना प्रभारी संजू कामले ने घटनास्थल पहुंचकर पुल के बीचों बीच पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को क्रेन की मदद से हटाकर रास्ता खुलवाया, जिसके बाद घटना से जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घटना के कारण पुल पर लगभग 3 घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। जिससे लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews