Balaghat News : गोरेघाट में सौरभ ट्रेडर्स के यहां जीएसटी जबलपुर की टीम ने दी दबिश

Balaghat News : गोरेघाट में सौरभ ट्रेडर्स के यहां जीएसटी जबलपुर की टीम ने दी दबिश

Balaghat Tax evasion News : बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र अंतर्गत गोरेघाट में लोहा एवं स्टील के कारोबारी राजेन्द्र जामुनपाने के सौरभ ट्रेडर्स में जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो (एईबी) जबलपुर की सात सदस्यीय टीम ने गत 27 जनवरी को दबिश दी। जिसकी कार्यवाही दूसरे दिन 28 जनवरी को भी जारी रही। बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान टीम सौरभ ट्रेडर्स के स्टॉक को चेक करने के बाद कागजी दस्तावेज को खंगाल रही है।

जांच कर रही टीम

जीएसटी जबलपुर की टीम ने मध्यप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 67 के तहत कार्यवाही कर रही है, जिसमें टीम ने पहले उसके स्टॉक की जांच की। जिसके बाद टीम अब कागजी दस्तावेज को खंगाल रही है। 27 जनवरी को राज्य कर अधिकारी आलोक मिश्रा, रविन्द्र सनोडिया, विनोद सिंह, अनूप भदौरिया सहित अन्य टीम के सदस्यों ने दी। राज्य कर अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद ही जीएसटी कर की चोरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है फिलहाल अभी जांच जारी है।

टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई

सूत्रों की मानें तो संचालक द्वारा एक बड़ी जीएसटी की चोरी की है। हालांकि जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बताया जाता है कि कारोबारी का टैक्स रिटर्न और अन्य जानकारी के बाद सीधे जबलपुर की टीम ने छापामारी की। जिससे बालाघाट के अधिकारियों को दूर रखा गया है। जिससे साफ है कि जीएसटी चोरी का यह एक बड़ा मामला है, जिसकी दो दिनों से लगातार जांच जारी है। जीएसटी के एईबी (एंटी इवेजन ब्यूरो) की दबिश के बाद कारोबारियो में हड़कंप की स्थिति है।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews