
Indore police arrested a chain snatcher.
Balaghat News : बालाघाट जिले में ग्रामीण पुलिस ने उस वक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त मां-बेटे को 2 किलो गांजा के साथ उस वक्त पकड़ा, जब पुलिस थाना क्षेत्र में गणेशोत्सव में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर निकली थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
यह है मामला
थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि 26 सितंबर की सायंकाल उनि मुकेश नरताम हमराह स्टाप के ग्राम गश्त और गणेशोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान ही रात्रि लगभग पौने दस बजे थाना अंतर्गत गोंगलई चौक पर खुरसोडी तरफ से बालाघाट की ओर रोड़ के बांये तरफ किनारे-किनारे एक महिला और एक पुरूष पैदल आते दिखे, जिसमें पुरूष के हाथ में एक थैला था। जो दोनो पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक रोड़ के दूसरे तरफ भागने लगे। जिनकी हरकत संदिग्ध लगने तथा अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने से कार्य उनि मुकेश नरताम द्वारा हमराह स्टाप के संदिग्ध पुरूष एवं महिला को पकड़ा गया और उनके पास मिले थैले की पड़ताल की गई तो उसमें लगभग 02 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत तकरीबन 30 हजार रूपये है। जिसके बाद पुलिस ने विधिवत अवैध मादक पदार्थ जप्त करते हुए धारा 8/20 धारा एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कोतवाली थाना अंतर्गत भटेरा चौकी वार्ड क्रमांक 10 रजा नगर निवासी 25 वर्षीय देवेन्द्र लिल्हारे पिता राजेश लिल्हारे और 45 वर्षीय महिला सतवंती पति राजेश लिल्हारे को गिरफ्तार कर मामला विवेचना में लिया गया।

आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार महिला एवं पुरूष आपस में मां-बेटा है, जो उड़ीसा से गांजा लेकर आते है और बालाघाट में फुटकर गांजा विक्रेताओं को गांजा बेचते है। जिसे अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
