Balaghat News : दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला से पहले किया अंगदान करने का संकल्प

Balaghat News : दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला से पहले किया अंगदान करने का संकल्प

Balaghat News : बालाघाट जिले में सामान्यतः विवाह पत्रिका में दुल्हा-दुल्हन का नाम और परिवार का नाम होता है लेकिन गत 11 जून को संपन्न हुई शादी के विवाह कार्ड में ही विवाह एवं अंगदान जागरूकता समारोह, शादी सामाजिक संस्कार-अंगदान जीवन दायक संस्कार कोट कर जबलपुर के बर्मन परिवार ने अंगदान का दिया है, यही नहीं बल्कि सलमान खान से प्रेरित दुल्हे प्रभात बर्मन के अंगदान करने के इस संकल्प में उनकी जीवन संगिनी बनी कटंगी तहसील अंतर्गत ग्राम उजाड़बोपली निवासी भूमेश्वरी ने उनका साथ दिया और दोनो ही जयमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन ने अंगदान का ऐलान किया। दुल्हा प्रभात बर्मन ने इसके लिए सलमान खान को अपना प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सलमान खान के बोन मेरो दान करने से यह विचार मन में आया। प्रभात स्वयं सलमान खान के संस्था बीइंग सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था जबलपुर से जुड़े है।

बालाघाट जिले के कटंगी तहसील से सटे ग्राम उजाड़बोपली में 11 जून रविवार की रात आयोजित शादी में दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला से पहले अंगदान करने की घोषणा कर समाज को अंगदान महादान का अनोखा संदेश दिया है। मध्यप्रदेश राज्य और बालाघाट जिले में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है। जब विवाह के पूर्व वर-वधु ने अंगदान करने का फैसला किया है। शास्त्री नगर जबलपुर निवासी दुर्गाप्रसाद बर्मन के पुत्र प्रभात बर्मन और उजाड़बोपली निवासी स्व. भगतसिंह बिनाके की पुत्री भूमेश्वरी ने जयमाला से पहले अंगदान करने का ऐलान किया है। अंगदान जैसे महादान को करने की घोषणा के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहना कर साथ निभाने का वादा किया। इससे पूर्व गांव में डीजे की धून पर प्रभात की बारात निकली और वर के वधू के घर पहुंचते ही विभिन्न सामाजिक रीति-रिवाज विवाह संपन्न कराया गया।

प्रभात बर्मन बीइंग सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था जबलपुर से जुड़े है। उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा बोन मेरो दान किये जाने से प्रेरित होकर उन्होंने अंग दान का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि साल 2007 में टीवी पर अंगदान के बारे में देखा और दूरदर्शन के जरिए मोहन फाउंडेशन जैसी संस्थाये या अन्य संस्थायें ऐसा कुछ काम करती है, इसके बारे में मुझे पता चला और फिल्म अभिनेता सलमान खान से इसकी प्रेरणा मिली। इसलिए विवाह समारोह के दौरान अंगदान करने की घोषणा की।

शास्त्री नगर जबलपुर निवासी प्रभात बर्मन अपने इस कार्य के लिए फिल्म अभिनेता सलमान खान को अपनी प्रेरणा बताते है। बता दें कि प्रभात बर्मन ने विवाह समारोह के निमंत्रण कार्ड पर भी बकायदा अंग दान महादान का स्लोगन लिखवाया था ताकि अपने नाते-रिश्तेदारों को अंगदान के प्रति जागरूक कर सकें। विवाह समारोह में फिल्म अभिनेता डॉ सी.एच. लिचाओ भी आने वाले थे किन्तु जरूरी काम के चलते वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाये, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए वर-वधु को बधाइयां भेजी। फिल्म अभिनेता राजदीप सेंगर ने भी प्रभात को बधाई दी और कहा कि वर-वधु अंगदान कर रहे है उनके उनके इस पुनीत कार्य से अन्य लोगों को जीवनदान मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”835488093″]

भूमेश्वरी ने कहा पति से मिली प्रेरणा

नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने वाली दुल्हन भूमेश्वरी बताती है कि उन्हें अंगदान के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। जिनके साथ उनका विवाह हुआ है वह सामाजिक संस्था से जुड़े है। जिन्होंने मुझे अंगदान के बारे में बताया और मैं उनके इस काम से बहुत ही प्रेरित हुई और मैनें भी अंगदान करने का फैसला किया। मेरे पति ने मुझे बताया कि अंगदान करने से किसी को नया जीवनदान मिलता है। मुझे यह बात बहुत ही अच्छी लगी और मैंने यह फैसला लिया। मेरे परिवार वाले भी इस फैसले से खुश है।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”835487905″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews