
Balaghat News : बालाघाट से आज एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गौली मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बैंक के अंदर सिक्योरिटी गार्ड के लायसेंसीस बंदूक से गोली चल गई जो सीधे बैंक के शटर को चीरते हुए बाहर निकली और शटर के बाहर खड़ी महिला को लगी। जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, घायल महिला का उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बंदूक साफ करने के दौरान हुई घटना
दरअसल, घटना आज सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच की है जब गार्ड लायसेंसीस बंदूक को साफ कर रहा था। इसी दौरान उससे गोली चल गई। हालांकि बैंक में भीड़ के चलते ग्राहक बैंक पहुंचे थे और शटर के पास खड़े थे। हालांकि, बैंक का शटर उस वक्त आधा बंद इस कारणवश ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”815280444″]
बैंक मैनेजर ने कही ये बातें
मामले को लेकर बैंक मैनेजर शशांक सोमकुंवर ने बताया कि निजी कंपनी से 15 मार्च को सिक्योरिटी बैंक में पदस्थ किया गया था। इसे लेकर सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के जबलपुर ऑफिस से वरिष्ठ अधिकारी बालाघाट आ रहे है। आगे उन्होंने बताया कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त बैंक बंद था।
[dgv_vimeo_video id=”815279864″]
खतरे से बाहर महिला
जबकि घायल कैशर सुल्ताना की मानें तो मानें तो वो लाडली बहना योजना के तहत डीबीटी कराने पहुंची थी और लाईन में लगी थी। इसी दौरान अंदर से एक गोली शटर को चीरते हुए बाहर आई और पैरो में लगी। फिलहाल, महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला कामकाजी है जिनके परिवार में बुजुर्ग मां, बेटा है जो कि लाडली बहना योजना का लाभ लेने बैंक में डीबीटी कराने पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”815280107″]
मामला दर्ज
वहीं, पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया गार्ड गंगा सहारे पर लापरवाही के मामले में 336, 337 के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि सुरक्षा गार्ड की 12 बोर की बंदूक से लोड- अनलोड के दौरान गोली चली जो बाहर खड़ी महिला को लगी। यह एक गंभीर लापरवाही का मामला है। हालांकि, यह लापरवाही है या चूक यह तो जांच के बाद ही सामने आयेगा।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

