
बालाघाट,सुनील कोरे। राज्य सहित जिले का बहुचर्चित डबल मनी मामले (double money case) में रोजाना ही निवेशकों से शिकायतों का दौर जारी है और जैसे-जैसे मामले में पुलिस विवेचना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नये खुलासे हो रहे हैं। नया मामला डबल मनी के धन से जुड़ा है, जहां गत दिवस यह खबर वायरल हो रही थी कि डबल मनी का करोड़ो रूपये पुलिस ने जमीन में गाढ़कर रखे गये मटके से बरामद की है, उसकी सत्यता को पुलिस ने आज प्रेसवार्ता के माध्यम से अवगत कराया। पुलिस ने डबल मनी मामले में जमीन में गाढ़कर रखे काले घड़ो से 34 लाख 60 हजार रूपये की राशि बरामद किये जाने की बात कही है। जिससे करोड़ो रूपये की वायरल खबर सत्यता से परे है। पुलिस की मानें तो तीन आरोपियों के घर में यह धन गाढ़कर रखा गया था। जिसमें पुलिस ने एक फरार आरोपी सहित जिनके घर से राशि मिली है, जिन्हें मिलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस मामले में मूल निवासी छत्तीसगढ़ के ईटार, हाल मुकाम बोलेगांव का रहने वाला हेमराज का ड्रायवर और राईट हैंड कुंदन पिता सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है। जो विगत लंबे समय से फरार था और जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी और जो डबल मनी मामले में संलिप्त था। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी के आधार पर बोलेगांव निवासी हीरालाल पिता शिवराम घर्टे, प्रकाश पिता विष्णु मुरकुटे और युवराज पिता सुंदरलाल परिहार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से डबल मनी की कुल राशि 34 लाख 60 हजार रूपये बरामद की गई है। जिन्होंने इसे घड़े में जमीन में गाढ़कर तो किसी ने रिश्तेदार के पास छिपाकर रखी थी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि चूंकि लांजी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए यह भी जांच की जा रही है कि यह पैसा नक्सलियों तक भेजा गया है या नहीं।
ऐजेंटो से की सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि डबल मनी के मूल आरोपियों ने ऐजेंटो को बेवकूप बनाया है और यह वह ऐजेंट है, जिन्होंने गांव और अपने रिश्तेदारों से राशि जमा कर डबल मनी में निवेश किया। यदि एजेंट पुलिस का सहयोग कर इसकी पूरी जानकारी देते हुए तो नियमानुसार पुलिस उनकी मदद करेगी। अन्यथा निवेशकों की शिकायत पर एजेंटो के खिलाफ कार्यवाही तो की जायेगी और कोई कितना भी बड़ा हो, वह ज्यादा दिन छिप नहीं सकता है। इसलिए एजेंट पुलिस का सहयोग कर अपना विश्वास गांव और लोगों के बीच बनाये रख सकते है।
समीवर्ती राज्यों के बड़े निवेशकों को जाकर दी गई राशि, जिले के गरीब लोगो से किया छल
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि हमे यह जानकारी है कि डबल मनी के आरोपी भले ही जिले के निवेशकों का यह बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे है कि पुलिस ने सख्ती कर रखी है, इसलिए वह राशि नहीं दे पा रहे है, लेकिन हमें ऐसी भी जानकारी है कि समीपवर्ती राज्यों के बड़े निवेशकों को आरोपियो ने जाकर राशि दी है। जिले के गरीब लोगों से डबल मनी के आरोपियों ने उनका शोषण करने और उनके साथ छल करने का काम किया हैं।

कुंदन यादव को पीआर में लेकर पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस मामले में हेमराज के राईट हैंड और ड्रायवर कुंदन यादव की गिरफ्तारी इस मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। जिसे पुलिस रिमांड में लेकर मामले से जुड़े अन्य जानकारियों को लेकर पूछताछ करेगी।
कोर्ट के माध्यम से लौटाया जायेगी राशि
एक जानकारी के अनुसार पुलिस ने डबल मनी मामले में अब तक लगभग 15 करोड़ की राशि बरामद कर ली है, वहीं आरोपियों के प्रापर्टी को सीज करवा दिया है और अब तक पुलिस के पास लगातार मिल रही शिकायतो में निवेशकों की अच्छी-खासी संख्या है। जिनकी राशि लौटाये जाने के सवाल पर पुलिस का कहना है कि यह राशि माननीय कोर्ट के माध्यम से लौटाई जायेगी। हमारा फोकस गरीबों को उसकी राशि मिले, यह प्रयास ज्यादा है।
15 सौ करोड़ तक पहुंचा डबल मनी का मामला
एक जानकारी के अनुसार अब तक जिस तरह का यह मामला है, उसके अनुसार पुलिस राशि बरामद नहीं कर सकी है, पहले यह मामला दो सौ से पांच सौ करोड़ का बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की माने तो यह मामला 15 सौ करोड़ का है। जिससे साफ है कि डबल मनी मामले में कई बड़े निवेशको और कई छोटे निवेशकों का पैसा लगा है।
लेखक के बारे में
BalaghatBalaghat districtbalaghat hindi newsbalaghat latest hindi newsbalaghat latest newsBalaghat Newsbalaghat policeBalaghat samacharBalaghat today newsmadhya pardesh newsmadhya pardesh samacharMadhya Pradeshmp news todaympnewsबालाघाट की खबरेंबालाघाट की न्यूज़बालाघाट जिले की खबरेंबालाघाट समाचारमध्य प्रदेश की खबरेंमध्य प्रदेश समाचार
