सीआरपीएफ के चार जवान कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 33 पहुंचा

सीआरपीएफ के चार जवान कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 33 पहुंचा

बालाघाट। सुनील कोरे| जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, कोरोना ने अब सुरक्षाबल के जवानों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आज 2 जुलाई गुरूवार को सीआरपीएफ भरवेली कैंप के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अब उनकी ट्रेव्हल हिस्ट्री पता करने में जुटा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 02 जुलाई को संदिग्ध कोरोना मरीजों के सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त होने पर 04 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। यह चारों मरीज सीआरपीएफ की भरवेली स्थित बटालियन के जवान है। यह जवान 16 जून को छुट्टी से वापस आये है। छुट्टी से वापस आने पर इन जवानों को क्वेरंटाईन कर दिया गया था। सीएचएमओ के अनुसार जवान उड़ीसा, यूपी, झारखंड निवासी है|  यह मरीज गोंदिया तक ट्रेन से आये थे। पॉजिटिव पाये गये मरीज 43, 32 और 38 वर्षीय जवान है। सीएचएमओ डॉ. पांडेय ने बताया कि 02 जुलाई को सीआरपीएफ के इन चार जवानों के सेंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। इस प्रकार डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती मरीजों की संख्या 13 हो गई है। बालाघाट जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव कुल 33 मरीज पाये गये है। जिसमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 13 मरीजों का उपचार जारी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews