बालाघाट। सुनील कोरे| लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक साल तक पांच युवकों द्वारा लगातार सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सामूहिक दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई नाबालिग की शिकायत के बाद लांजी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बालाघाट न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भिजवा दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार गत 18 जून को लांजी थाने में गर्भवती नाबालिग ने पुलिस को बताया कि पांच आरोपी, विगत एक साल से लगातार उसके साथ धमकी देकर जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है। जिससे वह गर्भवती हो गई है। 15 वर्षीय नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के सनसनीखेज और गंभीर मामले में तत्काल लांजी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 366 (ए), 376, 376(2) (एन), 376(3), 376 डीए, 506 आईपीसी, 5(जे) (आईआई), 5(एल), 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक के.पी. व्यंकटेश्वर राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल महोबिया के निर्देशन में एसडीओपी नितेश भार्गव के नेतृत्व में के गठित टीम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी फरार हो जाते थे। जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना पर पता चला कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ग्राम मोहझरी में खेतो में छिपे है। जिसकसे बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गत 20 जून को गिरफ्तार किया और आज 21 जून को मीडिया के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद न्यायालय में पेश किया। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले मंे दर्ज अपराधिक धाराओं में लांजी पुलिस ने मोहझरी निवासी 19 वर्षीय अभिषेक पिता घनश्याम नाकतोड़े, 22 वर्षीय पवन पिता श्रीराम पारधी, 26 वर्षीय निशांत पिता नंदकिशोर भगत, भानेगांव निवासी 21 वर्षीय आशीष पिता शिवचरण बुराड़े और 23 वर्षीय विकास पिता मुन्नू ठाकरे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बालाघाट न्यायालय मंें पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भिजवा दिया गया है।
नाबालिग से गैंगरेप, गर्भवती होने के बाद की शिकायत, सभी आरोपी गिरफ्तार
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






