तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर,दर्दनाक हादसे में दो बहनों की मौत

accident in itarsi

बालाघाट/सुनील कोरे

बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीण थाना अंतर्गत नवेगांव पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोपेड की टक्कर मार दी। इसमें मोपेड सवार दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि वाहन चला रहे एक छात्रा के पिता को सिर, चेहरे और पैरो में चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा गोंगलई निवासी 17 वर्षीय पलक पिता तिलकचंद बसेने और पायल पिता रूपचंद बसेने है। एक ही परिवार की दो लड़कियों की की मौत से जहां परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।

एमएलबी स्कूल से प्रवेश का फार्म लेकर पिता के साथ लौट रही थी छात्रा
बताया जाता है कि एमएलबी स्कूल में ग्यारहवी का प्रवेश फार्म लेकर पलक बसेने अपनी चचेरी बहन पायल के साथ पिता तिलकचंद बसेने के साथ मोपेड में सवार होकर घर की ओर लौट रही थी। घायल पिता तिलकचंद बसेने की मानें तो स्कूल से प्रवेश फार्म लेकर निकलने के बाद वह गोंगलई स्टेट बैंक में खाते खुलवाने के बाद घर जाने वाले थे। इस दौरान ही पेट्रोल के पंप के सामने बेटी ने कहा कि पीछे से ट्रक रहा है, जिसके चलते उसने वाहन को किनारे पर ले लिया था, लेकिन बेलगाम भागते हुए आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

ग्रामीण पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छात्राओं और उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों छात्राओं को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही छात्राओं की मौत हो गई थी। इस मामले में टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को वहीं खड़ा कर फरार हो गया। ग्रामीण पुलिस ने ट्रक को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है
दोपहर लगभग एक बजे सूचनी मिली कि नवेगांव पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हो गये है, जिसके तत्काल बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बेहोश लड़कियों और घायल पिता को जिला चिकित्सालय लाया। यहां चिकित्सक ने दोनो ही लड़कियों को मृत घोषित कर दिया है। मृतक में एक लड़की के पिता घायल है, जिनका ईलाज किया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
सौरभ पटेल, उपनिरीक्षक, ग्रामीण थाना

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews