
बालाघाट, सुनील कोरे। अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 नवंबर को जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे एवं कंट्रोल रूम प्रभारी के नेतृत्व में जिले की संयुक्त टीम द्वारा वृत वारासिवनी में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब और लहान पकड़ी।
ग्राम बड़टोला, नवेगांव, खैरगोंदी जंगल के अंदर अलग-अलग स्थानों पर जंगल की झाड़ियों में छुपाकर रखे 80 प्लास्टिक ड्रमों एवं 15 प्लास्टिक बोरियों भरे कुल 06 हजार किलो ग्राम हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान को जब्त कर नष्ट किया गया एवं 110 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 03 लाख 76 हजार 500 रुपये हैं।
लहान का सैंपल लेकर महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास संद्धिग्ध आरोपियों की तलाश करने पर कोई भी नही मिलने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(अ) एवं 34(1)च के तहत पांच प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी, बैहर सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, वारासिवनी वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रवीण वरकडे, कटंगी आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुलस्ते, परी. आबकारी उपनिरीक्षक संजय इनवाती एवं समस्त आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक वृत बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी उपस्थित थे।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

