
Balaghat News : 5 सितंबर से प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा आज बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के कंजई से जिले में प्रवेश में होगा। यह यात्रा 13 सितंबर तक बालाघाट जिले के 5 विधानसभा को कवर करेगी। इस यात्रा में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद राव उदय प्रताप सिंह अलग-अलग विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे जबकि जिले की 5 विधानसभा में भ्रमण करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में पूरे समय कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन और राज्यमंत्री राम किशोर कावरे शामिल रहेंगे।
लालबर्रा में होगी सभा
भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की 11 सितंबर को प्रवेश करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की पहली बड़ी सभा लालबर्रा में होगी। यहां खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इसे संबोधित करेंगे जबकि देर रात तक यह यात्रा बालाघाट पहंचेगी, जहां इसका विराम होगा। जिसके बाद 12 सितंबर को यह यात्रा बालाघाट से प्रस्थान होकर भटेरा मार्ग होते हुए लामता पहुंचेगी। इस दौरान वहां जनसभा होगी। फिर यह यात्रा परसवाड़ा क्षेत्र से होकर बैहर पहुंचेगी, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और यहां रोड-शो के बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
यहां से यात्रा मलाजखंड के लिए रवाना होगी और हर जनसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। 13 सितंबर को जनआशीर्वाद यात्रा उकवा होते हुए बालाघाट बस स्टैंड से कायदी होकर वारासिवनी पहुंचेगी, जहां जनसभा को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेगी। जिसके बाद यह यात्रा कटंगी पहुंचेगी, जहां भी जनसभा को वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण संबोधित करेगी।
यात्रा का किया जाएगा स्वागत
भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के जिले में प्रवेश से लेकर जहां-जहां से यह यात्रा गुजरेगी, वहां-वहां स्वागत में जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। जिले के 5 विधानसभा को कवर करते हुए निकालने वाली इस पूरी यात्रा का समापन 13 सितंबर को कटंगी विधानसभा के ग्राम पिपरवानी में होगा, जहां से यह यात्रा छिंदवाड़ा के चौरई के लिए प्रस्थान करेगी।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

