Balaghat News: भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से कलार समाज आहत, पुलिस में की शिकायत

BALAGHAT NEWS

Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट में बागेश्वरधाम पीठाधीश पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महाराज सहस्त्रबाहु को लेकर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक कहे गए शब्दों ने कलार समाज को आक्रोशित कर दिया है। जिसे लेकर बैठक का आयोजन कर विरोध की रणनीति तैयार की गई। साथ ही, इस मामले में अपराध दर्ज करने को लेकर सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इससे पहले की बैठक में बागेश्वरधाम पीठाधीश के समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु पर उनके अपमानजनक बयान की घोर निंदा हुई।

लोगों की भावनाएं हुई आहत

समाज के लोगों का कहना है कि, हिन्दुत्व को जगाने का काम करने वाले संतों को किसी भी समाज के इष्टदेव या पूज्यनीय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उनके बयान से समाज के प्रत्येक नागरिक को पीड़ा पहुंची और उनकी भावनाएं आहत हुई है। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने पूरे समाज को अपमानित किया हैं और अगर आज इसका विरोध नहीं किया गया तो और कोई भी समाज के इष्टदेव का अपमान करेगा।

बता दें कि पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की है। जिसके लिए उनसे माफी मांगने और खेद व्यक्त करने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर समाज का प्रत्येक नागरिक सड़कों पर उतरकर उनका विरोध करेगा। साथ ही, आगामी मई माह में आने वाले पं. धीरेन्द्र शास्त्री को समाज के विरोध का भी सामना करना पड़ेगा।

BALAGHAT NEWS

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान अमृतलाल धुवारे, शिवाजी बाविसतले, सूरज दवने, सोहन दवने, नोहरसिंह डोहरे, नीलू पिपलेवार, सुनील जायसवाल, यशवंत पिपलेवार, शिव जायसवाल, महेश डोहरे, अनिल धुवारे, राकेश सेवईवार, केवल सोनेकर, ममता पिपलेवार, मीरा धुवारे, मीरा बिजेवार, छगनलाल बिजेवार, चंद्रकांत पिपलेवार, संतोष जायसवाल, समीर जायसवाल, जयकृष्ण डिंगरु, संजू धुवारे, नरेंद्र धुवारे, राजेन्द्र धुवारे, अभिषेक पिपलेवार, मदन धुवारे, आशीष गढ़पाले, पुरुषोत्तम पालेवार, संतोष पिपलेवार, लालचंद चौरागड़े आशुतोष डहरवाल सहित काफी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

सीएसपी का ये कहना

कलार समाज द्वारा पं. धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ अपराध दर्ज करने शिकायत सौंपी गई है। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा। जिसके बाद जो भी विधि सम्मत होगा, वह कार्रवाई की जाएगी- अंजुल अयंक मिश्रा, सीएसपी

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews