
Balaghat News : बालाघाट में 25 वर्षीय पुत्र ने अपने माता-पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन पिता ने तो घर पर ही दम तोड़ दिया था जबकि मां ने अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

गुनई का मामला
दरअसल, घटना हट्टा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी पंचायत के गुनई का है। जब 25 वर्षीय सरोज बीते शाम घर में वह गुस्से में तोड़फोड़ कर रहा था। जिसकी भनक लगते ही चौराहे पर खड़े पिता घर पहुंचे तो देखा कि सरोज घर के सामानों को फेंक रहा है। ऐसा करने से मना करने पर बेटे ने गुस्से में अपने पिता पर धारदार औजार से हमला कर दिया। जिसका बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी हमला कर दिया। जिसमें पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मां ने जिला चिकित्सालय लाते समय दम तोड़ दिया।
आरोपी गिरफ्तार
मामले को लेकर हट्टा थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उसने माता-पिता की हत्या किससे की है लेकिन घटनास्थल पर फावड़ा, गैती और डंडा पड़ा मिला था। शवों का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

