MP News : कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा, कहा ‘चौपट राजा, चौपट सरकार, चौपट मध्य प्रदेश’

MP News : कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा, कहा ‘चौपट राजा, चौपट सरकार, चौपट मध्य प्रदेश’

Kamal Nath’s attack on Shivraj government : कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला है। बालाघाट जिले के परसवाड़ा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में सब खस्ताहाल है। हर वर्ग परेशान है..चौपट राज, चौपट सरकार और चौपट मध्य प्रदेश ये हालिया तस्वीर है। उन्होने कहा कि अब जनता समझ रही है कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है और बीजेपी जितना भी प्रलोभन दे, अब लोगों पर उसका कोई असर नहीं होने वाला है।

कमलनाथ ने कहा कि ‘आज प्रदेश में किसान, नौजवान और छोटा व्यापारी सब परेशान है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। 18 साल इनको बहनें, किसान, नौजवान याद नहीं आएं और चुनाव के पांच महीने पहले अपना पाप धोने के लिए ये सब घोषणाएं की जा रही है। लेकिन मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वो इसका भविष्य सुरक्षित रखेंगे।’ उन्होने कहा कि ये चुनाव केवल विकास का नहीं है बल्कि इस चुनाव से ये मुद्दा भी जुड़ा हुआ है कि हम प्रदेश को किस पटरी पर ले जाना चाहता हैं, इसका कैसा भविष्य चाहते हैं। उन्होने कहा कि पेसा कानून की शुरुआत में ही घोटाला शुरु हो गया है और बीजेपी इसका सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है, वो आदिवासियों के हित में काम नहीं कर रही।

कर्नाटक चुनाव और वहां बजरंग दल को बैन करने के सवाल पर पीसीसी चीफ ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी नफरत या सामाजिक विवाद फैलाने वाले संस्था या व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए। यही हम भी कहते हैं। हमारा कोई टार्गेट नहीं है। फिर बजरंग दल वाले गिल्टी क्यों फील करते हैं कि ये हमारे लिए हैं। अगर वो ये सब नहीं कर रहे हैं तो उन्हें गिल्टी नहीं फील होना चाहिए।’ वहीं उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश को सही रास्ते पर ले जाने के लिए एक विजन की जरुरत है, ये टेलीविजन से नहीं होता। शिवराज जी सिर्फ नाटक नौटंकी कर सोचते हैं कि प्रदेश सुधर जाएगा। लेकिन मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में अंतर है। उन्होने कहा कि हमारा मुकाबला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से नहीं है, बल्कि हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगठन से है। वहीं उन्होने कहा कि नारी सम्मान योजना को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और जनता को उनपर विश्वास है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में ‘विश्वास’ एक बड़ा मुद्दा होगा और जनता को उनपर विश्वास है ये वो जानते हैं। वहीं प्रदीप जायसवाल की कांग्रेस में वापसी के मुद्दे पर उन्होने कहा कि इसका प्रश्न ही नहीं उठता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews