29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान, CM मोहन यादव होंगे शामिल, सुनेंगे जनता की समस्या

रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 29 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव बालाघाट में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान शिविर में समाधान ऑनलाइन से चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सीएम के समक्ष रखी जाएंगी।
Dr. Mohan Yadav Chief Minister

CM Dr. Mohan Yadav

रक्षाबंधन के अगले दिन 29 अगस्त, शनिवार को बालाघाट में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस दौरान वे समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों की सुनवाई, अधिकारियों के साथ समीक्षा और विभिन्न वर्गों से संवाद भी करेंगे।

शनिवार को सीएम यादव बालाघाट पहुंचने के बाद फील्ड विजिट के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और फिर सांदीपनि विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव जनसंवाद, उद्यमियों से संवाद तथा युवा संवाद करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा सीएम द्वारा समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद करेंगे। जनविश्वास अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाएं, उदाहरणार्थ आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास आदि का भ्रमण तथा निरीक्षण अनिवार्यत: किया जाएगा। इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र छात्राओं और युवाओं से संवाद के साथ ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

बता दें कि 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण 29 अगस्त को संपूर्ण प्रदेश में जनविश्वास अभियान आयोजित होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागाध्यक्ष के अलावा कलेक्टर्स और कमिश्नर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। प्रदेश के सभी जिलों में भी जन विश्वास अभियान 29 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews