पारिवारिक विवाद के बाद मां ने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया जहर, तीनों की मौत

71-farmers-die-in-six-months-in-mp

बालाघाट/सुनील कोरे

जिले के रूपझर थाना के उकवा चौकी अंतर्गत ग्राम लगमा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  एक मां ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर पीकर जान दे दी। घटना में दोनों बच्चो सहित मां की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है।

जानकारी अनुसार लगमा निवासी प्रमोद कटरे और पूजा का 14 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उनका एक बेटी और एक बेटा था। वर्तमान में बड़ी बेटी भावना 13 वर्षीय और छोटा बेटा आदित्य 8 वर्ष का था। परिवार की मामुली खटखट के बीच दोनो का दाम्पत्य जीवन चल रहा था। बीते 19 मई की रात पति प्रमोद और पत्नी 30 वर्षीय पूजा के बीच जमकर पारिवारिक विवाद हुआ जिसके बाद पति अलग कमरे में जाकर सो गया। जबकि पत्नी अपने कमरे में और बच्चे दादा, दादी के पास सो गये थे। बुधवार सुबह प्रमोद, उसकी पत्नी और बच्चों को छोड़कर शेष सदस्य तेंदुपत्ता संग्रहण के कार्य से बाहर चले गये थे और भाई संजय के अनुसार प्रमोद भी सुबह 9 बजे कहीं घर से बाहर चला गया था। जब वह घर लौटे तो देखा कि भाभी और बच्चे घर के कमरे में बेहोश पड़े है। जिसके तत्काल बाद वह उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां उनकी हालत को देखते हुए निजी चिकित्सक की सलाह पर तीनो को उकवा अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बालाघाट पहुंचे सभी तीनों लोगों की जांच उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मृतकों की तहरीर मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस एएसआई लखन भिमटे, प्रधान आरक्षक हुकुमचंद उईके और आरक्षक मुवनेश्वर भगत ने शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के बाद दोनो बच्चों और महिला के शव का पीम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर अस्पताल से बच्चों सहित मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले में परिजनों के बयान और विवेचना उपरांत ही घटना की वास्तविकता का पता चल पायेगा कि आखिर किस कारण से एक मां ने इतना बड़ा कदम उठाकर बच्चों के साथ स्वयं को आत्महत्या कर ली।

इनका कहना है
थाना के उकवा चौकी अंतर्गत एक मां सहित दो बच्चों की मौत मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। अस्पताल से मर्ग डायरी उपरांत मामले की विवेचना की जायेगी। परिजनों के बयान और विवेचना के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
अरूण कुमार सोलंकी, थाना प्रभारी, रूपझर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews