पार्टी या पद जाने की नो टेंशन, बिसेन बोले, हर हाल में मिले ओल्ड पेंशन

पार्टी या पद जाने की नो टेंशन, बिसेन बोले, हर हाल में मिले ओल्ड पेंशन

Statement of Former Minister Gaurishankar Bisen : शिवराज सरकार के एक और कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए विकास यात्रा के दौरान मंच से ही ऐलान कर दिया। नेता पूर्व कृषि मंत्री व अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन ने शुक्रवार को बालाघाट में विकास यात्रा के दौरान मंच से ही कहा कि सरकार पुरानी पेंशन लागू करें मै इसके लिए लगातार प्रयास करता रहूँगा, इसमें वह अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास में लगातार जारी रखूँगा  भले ही मुझे पार्टी से निकाल दें या पद से हटा दें, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मंच से ही बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में गौरीशंकर बिसेन ने बेबाकी से अपनी बात रखी। विकास यात्रा के दौरान वह बालाघाट के लालबर्रा स्थित कृषि मंडी में ग्रामीणों और भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वायरल होने के बाद अब यह वीडियो चर्चा में आ गया है।

मंच से यह कहा बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन ने 

बिसेन ने कहा कि  छिंदवाड़ा की प्रेस ने मुझसे पूछा कि आप आयोग अध्यक्ष हो आपका सबको संरक्षण होता है, तो पुरानी पेंशन के बारे में आपकी क्या राय है.. मैंने कहा कि जिस तरह से बुढ़ापे में पति को पत्नी की आवश्यकता है। पत्नी को पति की आवश्यकता है, उसी तरह से कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की आवश्यकता है.. मेरी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाओ.. मेरे लाखों साथियों को पुरानी पेंशन दिलाओ.. मुझे पार्टी निकाल देगी कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझसे पार्टी पद छीन लेगी कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपके घर का चूल्हा नहीं जलेगा तो फर्क पड़ता है.. बेटे आपको पालेंगे, लेकिन कई बेटे होते हैं जो परेशानियों में डालते हैं। मैं आज से पुरानी पेंशन को लेकर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं.. पुरानी पेंशन लागू करो.. पुरानी पेंशन लागू करो।

[dgv_vimeo_video id=”800069132″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews