बालाघाट में लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या, आंकड़ा 156 पहुंचा

बालाघाट में लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या, आंकड़ा 156 पहुंचा

बालाघाट,सुनील कोरे

बालाघाट जिले में कोरोना मरीजो की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। अगस्त में ही एक सप्ताह में दो दर्जन से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। शुक्रवार 7 अगस्त को सामने आये 5 मरीजो को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजो का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। जिले में अब तक संक्रमित मरीजो की संख्या 156 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 6 अगस्त को देर रात्रि में आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बालाघाट जिले में 05 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। यह मरीज लांजी और किरनापुर तहसील के हैं। इनमें से चार मरीज लांजी तहसील के हैं और एक मरीज किरनापुर तहसील का है। यह पांचों मरीज क्वारंटाईन सेंटर में रखे गए थे। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाएंगे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री का पता किया जा रहा है इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 156 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए जा चुके हैं इनमें से 130 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 26 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews