कटंगी क्षेत्र में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव

कटंगी क्षेत्र में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव

बालाघाट।सुनील कोरे |रविवार को कोरोना बीमारी को लेकर सुबह राहत देने वाली खबर मिली तो शाम होते-होते चिंता में डालने वाली खबर आई। सोमवार को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती ग्राम डोकरबंदी के कोरोना पॉजिटिव मरीज को आज 21 जून को शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि देरशाम रात लगभग 8.30 बजे कटंगी तहसील के ग्राम घुनाड़ी की एक 14 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसे डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां एक मरीज से ठीक हेाने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या घटकर 5 रह गई थी, वहीं शाम एक बालिका की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिले में फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसमें वारासिवनी के दो, गजपुर पांजरा का एक एवं परसवाड़ा के 2 मरीज ओर घुनाड़ी की एक मरीज शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी तहसील के ग्राम घुनाड़ी की एक बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर फिर से 6 हो गई है। डॉक्टर श्री पांडेय ने बताया कि आईसीएमआर लैब जबलपुर से गत दिवस 3 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी थी। जिनकी रिपोर्ट नहीं मिली थी, उन तीन सेंपल की आज 21 जून की शाम को रिपोर्ट मिली है। यह तीनों सेंपल ग्राम घुनाड़ी की तीन बालिकाओं के थे। उसमें से एक बालिका की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है और एक बालिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और एक बालिका के सैंपल रिजेक्ट किए गए है। जिस बालिका के सैंपल रिजेक्ट हुए है। उसके फिर से सैंपल लिए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि ग्राम घुनाड़ी की कोरोना पॉजिटिव पाई गई 14 वर्षीय बालिका मुंबई थाणे से आई है और उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। बालिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव एक मरीज को ठीक होने पर किया गया डिस्चार्ज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए भर्ती ग्राम डोकरबंदी के कोरोना पॉजिटिव मरीज को आज 21 जून को शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज किए गए मरीज को सलाह दी गई है कि वह 7 दिन तक अपने घर पर ही क्वेरंटाईन में रहे। उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले में अब तक कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं. जिसमंे ग्राम भजियादंड के तीन, बेनी के तीन, मोहझरी का एक, भुरसाडोंगरी के दो, बिसोनी के दो एवं ग्राम डोकरबंदी का एक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 6 मरीजों का उपचार जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews