धान उत्पादक किसानों को बोनस, सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्रांसफर किये 337 करोड़ रुपये, विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

सीएम डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर नौ देवियों के रूप में मौजूद नौ कन्याओं का पूजन आकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा हमारे यहाँ शक्ति की भक्ति में ही आनंद है इनके आशीर्वाद के बिना कुछ संभव नहीं है । 
Mohan Yadav Balaghat

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपना वादा पूरा करते हुए धान उत्पादक किसानों को बोनस की राशि दी, उन्होंने बालाघाट के कटंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्य्रकम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 6.69 लाख से ज्यादा धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को बालाघाट जिले के कटंगी पहुंचे यहाँ उन्होंने धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ रुपये की बोनस राशि ट्रांसफर करने के अलावा 244.52 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जिले के 3500 युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया।

मार्च 2026 तक लाल सलाम को आखिरी सलाम

मुख्यमंत्री ने कहा पहले बालाघाट के नाम से लोग डरते थे, आने की बात छोड़ो सोचने से भी डरते थे पता नहीं कौन सा ख़राब समय था लेकिन आज समय बदल गया है यहाँ के किसानों ने जवानों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है, आपको भगवान ने बहुत कुछ दिया है यहाँ कोई कमी नहीं है केवल एक बात की कमी थी जिसका परिणाम नक्सलवाद के रूप में आपने भुगता, लेकिन अब तो प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तारीख भी तय कर दी है, मार्च 2026 तक लाल सलाम को आखिरी सलाम होगा।

हर हाथ को काम यही हमारी सरकार का लक्ष्य 

सीएम ने कहा पहले काम के अभाव में युवा मारा मारा मारा फिरता था मजबूरी में भटक जाता था लेकिन आज कोई खाली हाथ नहीं है सबके पास रोजगार है आज ही हमने 3500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं, हमें तय किया है कि यहीं का युवा पुलिस में भर्ती होकर क्षेत्र की रक्षा भी करेगा।

हमने जो वादे किये वो पूरे हो रहे हैं 

मुख्यमंत्री ने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया,  2700 रुपये गेहूं और 3100 रुपये MSP पर धान ख़रीदा, बोनस का वादा किया था पिछले साल का बोनस आज दिया, उन्होंने कहा आपने सरकार पांच साल के लिए बनाई है धीरे धीरे सब वादे पूरे होंगे, उन्होंने कहा कांग्रेस ने लाड़ली बहना योजना को बंद हो जाने का ही ऐलान कर दिया था लेकिन ये और अच्छे से चल रही है, हम 3000 रुपये देने का वादा भी पूरा करेंगे।

महिलाओं से अपील कांग्रेस से हिसाब चुकता करना   

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कांग्रेसियों ने प्रदेश की महिलाओं को शराबी कहा है याद रखना जब भी ये आपके पास आयें तो आपको शराबी कहने वालों से हिसाब चुकता करना, कांग्रेस ने पहले महिलाओं को गाली थी और अब गौमांस  पर भ्रम फैला रहे हैं, ये कभी सुधरने वाले नहीं है इनके इसी पाप के कारण 20 साल से सत्ता से बाहर हैं।

हमारे यहाँ तो गौ हत्या संभव ही नहीं है

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा हमारे यहाँ तो गौ हत्या संभव ही नहीं है हमने प्रतिबंध लगाया हुआ है, गौमाता के प्रति ऐसी बात कोई सोच भी नहीं सकता गौमाता को काटने की तो छोड़ो यदि उसे परेशान भी करेगा तो उसे उठाकर हमारी सरकार जेल में डाल देती है हमें इसके लिए कानून बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews