बालाघाट से वारासिवनी की ओर जा रही यात्री बस पलटी, 18 यात्री घायल, इलाज जारी

Accident

Balaghat News : बालाघाट से वारासिवनी की ओर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 18 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन-फानन में ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें से चार की हालत ज्यादा गंभीर है। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बस चालक हुआ फरार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक वाहन चालक बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस के सामने सायकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने स्टेयरिंग मोड़ी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बता दें कि घटना के समय बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे जो किसी तरह वाहनों का कांच तोड़कर बाहर निकले। वहीं, घटना के बाद नवाब बस सर्विस की बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को दी गई सूचना

इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वारासिवनी एसडीओपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इधर, यात्री बस के पलटने से जाम हो चुके यातायात को सुचारू करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई और पलटी बस को सड़क किनारे करवाया। जिसके बाद आवागमन को वापस शुरू किया जा सका।

एसडीओपी ने दी ये जानकारी

बालाघाट से यात्री बस बुदबुदा जा रही थी जो कायदी से आगे चालक के तेज रफ्तार में ब्रेक मारने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 13 घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय लाया गया हैं जबकि चार से पांच यात्रियों को उपचारार्थ सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया है। घायलों में 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसमें एक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे रिफर कर दिया गया है। मैं यहां खुद आया हुं ताकि यात्री के परिजनों से मुलाकात कर घायलों को बेहतर उपचार मिल सके- अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी

ये लोग हुए घायल

इस हादसे में मेंढकी निवासी कलीम, डोंगरमाली निवासी हिमानी, खमरिया निवासी आरती, गर्रा निवासी सीमा, जयसिंह, कासपुर निवासी भुवनेश्वरी, नैतरा निवासी पूरनलाल, मानेगांव निवासी नवीन, बालाघाट भटेरा निवासी कन्हैया, रजा नगर निवासी राजिक खान, वारासिवनी निवासी अरूण और मेंढकी निवासी चैनलाल घायल हुए हैं।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews